spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

लुधियाना में आज बंद की काल:चौधरी बोले-महिलाओं पर लाठीचार्ज करना शर्मनाक,हड़ताल के कारण शहर में लग रहे कूड़े के अंबार




बरनाला में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों पर पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में वाल्मीकि समाज ने आज पंजाब बंद का आह्वान किया है। समाज ने बाजार, स्कूल, कॉलेज, मॉल और अन्य संस्थानों को बंद रखने की अपील की है। लुधियाना, बठिंडा, होशियारपुर, फाजिल्का, कपूरथला, अमृतसर, पटियाला, पठानकोट और गुरदासपुर की विभिन्न संस्थाओं ने बंद को समर्थन दिया है। हालांकि, जालंधर में बंद नहीं रहेगा। यहां केवल सीएम भगवंत मान का पुतला फूंक प्रदर्शन किया जाएगा। यूनियन नेताओं का दावा है कि कार्रवाई में कई सफाई कर्मचारी घायल हुए और उनके सिर फोड़ दिए गए। प्रदर्शनकारियों ने महिला सफाई कर्मचारियों के साथ भी दुर्व्यवहार का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने बरनाला के डीएसपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। जानकारी देते हुए भाजपा और वाल्मीकि समाज के नेता यशपाल चौधरी ने कहा कि सफाई सेवकों की हड़ताल के कारण शहर में कूड़े के ढेर लगने शुरु हो गए है। बरसात का मौसम होने के कारण यदि कुछ दिन और हड़ताल जारी रही तो बीमारियां तक फैल सकती है। पंजाब सरकार डीएसपी को बरखास्त करने में समय लगा रही है जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। चौधरी ने कहा कि आज मुकम्मल तौर पर लुधियाना बंद करवाया जाएगा। लोगों से भी अपील है कि वाल्मीकि भाईचारे के साथ दे। कई बाजारों की एसोसिएशनों ने समर्थन दिया भी है। सुबह करीब 9 बजे से शाम 4 बजे तक बाजार बंद रखे जाएंगे। महिलाओं के साथ जो मारपीट पुलिस कर्मियों ने की है वह बहुत ही शर्मनाक घटना है। जिन शहरों में 27 जुलाई को बंद किया गया था वहां सीएम का पुतला फूंका जाएगा। बाकी शहरों में बाजार बंद रखे जाएंगे। बंद के दौरान मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे यशपाल चौधरी ने कहा कि पूरे पंजाब में शांतिपूर्ण बंद का आह्वान किया गया है। इस बंद के दौरान अस्पताल, एंबुलेंस सेवाएं, पेट्रोल पंप और मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे, ताकि लोगों को आवश्यक सेवाओं में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। हमें लोगों का काफी समर्थन मिल भी रहा है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles