spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

लुधियाना में आज छात्रों का प्रदर्शन:फार्मेसी पेपर लीक का करेंगे विरोध, निष्पक्षता से जांच की मांग; पोस्टर जारी कर एकजुट होने की अपील




पंजाब में फार्मेसी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और नकल घोटाले के विरोध में छात्र संगठन आज लुधियाना में प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन के जरिए छात्र परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग उठाएंगे। साथ ही, मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी की जाएगी। प्रदर्शन 31 जुलाई को दोपहर 12 बजे से शाम 3 बजे तक वेरका मिल्क प्लांट के बाहर आयोजित होगा। छात्र संगठनों ने अधिक से अधिक छात्रों से इसमें शामिल होने की अपील की है। निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे छात्रों का कहना है कि कथित पेपर लीक और नकल की घटनाओं से मेहनत करने वाले विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने मांग की है कि सरकार और संबंधित एजेंसियां मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। साथ ही, भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए परीक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाया जाए। पोस्टर जारी कर छात्रों से एकजुट होने की अपील प्रदर्शन आयोजकों ने पोस्टर जारी कर छात्रों से एकजुट होने की अपील की है। पोस्टर के जरिए हर छात्र के लिए पारदर्शिता, जवाबदेही और न्याय की मांग उठाई गई है। साथ ही, “हमारा भविष्य बिकाऊ नहीं है” और #StopCheating व #JusticeFirst जैसे संदेशों के माध्यम से परीक्षा व्यवस्था में सुधार की आवाज उठाई गई है। पंजाब के विभिन्न जिलों से फार्मेसी छात्र हो सकते हैं शामिल बताया जा रहा है कि प्रदर्शन में पंजाब के विभिन्न जिलों से फार्मेसी छात्र शामिल हो सकते हैं। आयोजकों ने सभी विद्यार्थियों से शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन में भाग लेने की अपील की है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles