spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

जालंधर में शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि:टीवी सेंटर पार्क में उमड़े विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, प्रतिमा पर पुष्प अर्पित की




जालंधर में शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस पर टीवी सेंटर स्थित पार्क में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष और पूर्व मंत्रियों समेत कई दिग्गज नेताओं ने शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर ‘भारत माता की जय’ और ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के नारे लगाए। जालंधर के टीवी सेंटर के बिल्कुल सामने स्थित शहीद ऊधम सिंह पार्क में आज सुबह से ही गहमागहमी का माहौल देखने को मिला। महान क्रांतिकारी शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस के अवसर पर शहर की विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधि और गणमान्य लोग उन्हें नमन करने पहुंंचे।
बीजेपी जिलाध्यक्ष ने किया नमन कार्यक्रम के दौरान बीजेपी के जिलाध्यक्ष अपने साथियों के साथ पार्क में उपस्थित हुए। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और माल्यार्पण किया। इस दौरान पूरा परिसर ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम’ और ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के देशभक्ति नारों से गूंज उठा।
पूर्व मंत्रियों और बीजेपी नेता मनोरजन कालिया ने दी श्रद्धांजलि वहां मौजूद पूर्व मंत्रियों और बीजेपी नेता मनोरजन कालिया ने ने शहीद ऊधम सिंह के जीवन और उनके महान बलिदान को याद करते हुए बताया कि 31 जुलाई 1940 को लंदन में शहीद ऊधम सिंह ने हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूम लिया था। उनकी इस अटूट देशभक्ति और प्रतिशोध की नींव 13 अप्रैल 1919 को हुए भयावह जलियांवाला बाग हत्याकांड में रखी गई थी। उस दिन हुए निर्दोष भारतीयों के कत्लेआम और बहे खून को देखकर बालक ऊधम सिंह ने संकल्प लिया था कि वे इस नरसंहार के मुख्य दोषी को सजा दिलाकर ही दम लेंगे। नेताओं ने कहा कि आज का यह दिन हमें याद दिलाता है कि यह आजादी हमें यूं ही आसानी से नहीं मिली है, बल्कि इसके लिए लाखों शूरवीरों ने अपनी कुर्बानियां दी हैं। आने वाली पीढ़ियों को शहीद ऊधम सिंह के इस महान बलिदान से देशभक्ति की प्रेरणा लेनी चाहिए।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles