लुधियाना में बढ़ती महंगाई और लेबर संकट के चलते शहर में दूध के दाम बढ़ाने का फैसला लिया गया है। हैबोवाल और ताजपुर रोड डेयरी एसोसिएशन ने संयुक्त बैठक में 1 मई 2026 से दूध के रेट में 5 प्रति किलो बढ़ोतरी का ऐलान किया है। जानकारी देते हुए डेयरी एसोसिएशन के प्रधान कुलदीप सिंह लाहोरिया और चेयरमेन परमिंदर सिंह बोबी ने कहा कि ताजपुर रोड और हम्बड़ा रोड दोनों डेयरी कॉम्प्लेक्स की आज साझा बैठक हुई है। इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बढ़ते खर्चों के कारण अब दूध सस्ता देना संभव नहीं है। यह बढ़ोतरी की दरें पूरे लुधियाना जिले में लागू होगी। एसोसिएशन के मुताबिक लगातार बढ़ती महंगाई के कारण पशुओं के चारे की कीमतों में इजाफा हुआ है। वहीं लेबर की कमी और मजदूरी में बढ़ोतरी हो रही है। गैस सिलेंडर न मिलने से काम प्रभावित हो रहा है। अंतरराष्ट्रीय हालात (जंग) का असर के कारण अब डेयरी कारोबार चलाना मुश्किल हो रहा है। डेयरी एसोसिएशन की लोगों से अपील डेयरी एसोसिएशन ने शहरवासियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि मौजूदा हालात में रेट बढ़ाना मजबूरी है। लेबर की कमी के कारण डेयरियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 1 मई से ये होंगे नए रेट
65 प्रति किलो वाला दूध अब-70
70 प्रति किलो वाला दूध अब-75
75 प्रति किलो वाला दूध अब-80
Source link
