![]()
लुधियाना के ईडब्ल्यूएस कॉलोनी इलाके में काम के दौरान हुई एक छोटी सी बहस के बाद एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। हमलावरों ने पीड़ित को बात करने के बहाने 100 फीट रोड पर बुलाया और फिर घेरकर उसे बुरी तरह लहूलुहान कर दिया। काम के दौरान हुई थी ‘तू-तू, मैं-मैं’ पीड़ित संगीत पाल ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि वह थाना 7 के पास स्थित जच्चा-बच्चा (वार्ड/अस्पताल) में काम करता है। रोजमर्रा की तरह वह अपनी ड्यूटी पर था, तभी किसी बात को लेकर रणबीर नाम के व्यक्ति के साथ उसकी मामूली कहासुनी हो गई थी। उस वक्त बात वहीं खत्म हो गई और सब कुछ सामान्य हो गया। संगीत को लगा कि मामला शांत हो गया है और वह अपने काम में लग गया। साजिश के तहत 100 फीट रोड पर बुलाया रणबीर और उसके साथियों के दिमाग में कुछ और ही चल रहा था। घटना के कुछ देर बाद रणबीर ने संगीत पाल से संपर्क किया और उसे पुरानी बात को सुलझाने और आराम से बात करने के बहाने 100 फीट रोड पर बुला लिया। संगीत बिना किसी शक के वहां पहुंच गया। 5-7 युवकों ने घेरा, तेजधार हथियारों से किए वार जैसे ही संगीत पाल 100 फीट रोड पर पहुंचा वहां पहले से बैठे रणबीर और उसके 5 से 7 साथियों ने उसे चारों तरफ से घेर लिया। इससे पहले कि संगीत कुछ समझ पाता या अपना बचाव कर पाता, आरोपियों ने उस पर तेजधार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में संगीत के सिर और बाजू पर हथियारों के गहरे कट लगे हैं। वह खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़ा,जिसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। मोती नगर थाने में शिकायत दर्ज घायल अवस्था में संगीत पाल को इलाज के लिए सीएमएस अस्पताल ले जाया गया, जहां उसके सिर और बाजुओं पर गहरे घाव होने के कारण पट्टी की गई। इस घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने तुरंत पुलिस का रुख किया और थाना मोती नगर में रणबीर और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Source link
लुधियाना बात करने के बहाने 100 फीट रोड पर बुलाया:फिर 5-7 युवकों ने तेजधार हथियारों से किया जानलेवा हमला; सिर और बाजू पर आए गहरे कट







