spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

लुधियाना- प्रेमिका की हत्या के बाद खुद भी सुसाइड किया:हरियाणा नंबर की टैक्सी में आए, साथी ने पुलिसकर्मी बताकर दिलाया होटल में रूम




लुधियाना के खन्ना स्थित ग्रीनलैंड होटल में प्रेमी जोड़े के शव मिलने के मामले में नया खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों के साथ एक तीसरा व्यक्ति भी होटल आया था, जिसने खुद को पुलिसकर्मी बताकर अपनी गारंटी पर कमरा दिलवाया। घटना से पहले की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है, जिसमें महिला उसका प्रेमी और साथी नजर आ रहा है। इस फुटेज के बाद पुलिस अब उस व्यक्ति की तलाश में जुट गई है। जानकारी के अनुसार बुधवार को होटल के कमरे में प्रेमी ने प्रेमिकी की गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद भी सुसाइड कर लिया था। दोनों के सिर में गोली लगी थी। पुलिस को मौके से मौके से एक पिस्टल मिली है। बुधवार तड़के ही वह होटल में पहुंचे थे। इनकी पहचान मनजीत सिंह मक्खू (फिरोजपुक ) और उसकी प्रेमिका हरप्रीत कौर निवासी तरनतारन के रूप में हुई है। दोनों शादीशुदा थे। अब सिलसिलेवार पूरा मामला पढ़िए… हरियाणा नंबर की टैक्सी से होटल में पहुंचे
1 जुलाई तड़के करीब 3 बजे मनजीत सिंह और उसकी प्रेमिका हरप्रीत कौर हरियाणा नंबर की टैक्सी से ग्रीनलैंड होटल पहुंचे। उनके साथ एक तीसरा व्यक्ति भी था। उसने रिसेप्शन पर खुद को पुलिसकर्मी बताया और अपनी जिम्मेदारी पर दोनों को कमरा दिलाया। उसके भरोसे पर होटल कर्मचारियों ने न तो दोनों के पहचान पत्र लिए और न ही रजिस्टर में उनकी कोई एंट्री की। 9 घंटे तक कमरे से नहीं निकले
कमरा दिलाने के बाद तीसरा व्यक्ति होटल से चला गया। इसके बाद करीब नौ घंटे तक कमरे से कोई हलचल नहीं हुई। दोनों ने न रिसेप्शन पर कोई कॉल की, न नाश्ता मंगवाया और न ही किसी अन्य सेवा की मांग की। लंबे समय तक कोई गतिविधि न होने पर होटल कर्मचारियों को शक हुआ। कई बार दरवाजा खटखटाने पर भी कोई जवाब नहीं मिला, जिसके बाद दरवाजा तोड़ा गया। बेड पर मिली प्रेमिका की लाश
कमरे के अंदर हरप्रीत कौर का शव बेड पर मिला, जबकि मनजीत सिंह का शव बेड के पास फर्श पर पड़ा था। हरप्रीत के सिर में गोली लगी थी। मौके से 9 एमएम की पिस्टल भी बरामद हुई। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। प्रेमिका की हत्या के बाद खुद को मारी गोली
पुलिस जांच में सामने आया है कि मनजीत सिंह ने पहले हरप्रीत कौर को गोली मारी और फिर उसी पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। महिला के दो, प्रेमी का एक बच्चा
पुलिस के अनुसार दोनों शादीशुदा थे। हरप्रीत के दो बच्चे हैं। जबकि मनजीत का 8 साल का बेटा है। दोनों दूर के रिश्तेदार थे। पुलिस को जांच में महिला का फोन मिला। फोन से पता चला कि महिला की आठ साल पहले तेजिंदर सिंह से शादी हुई थी। बहन के ताए का बेटा था मनजीत
DSP विनोद कुमार ने बताया हरप्रीत के मामा की बेटी खन्ना में है और मनजीत सिंह उसके ताये का बेटा था। इसका खन्ना आना जाना रहता था। दोनों की उम्र 25 से 30 साल के बीच है। दोनों रिलेशन में थे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles