![]()
अपने ऊपर लगे आरोपों का जबाव देते आप पार्षद।
मोहाली के गांव कुंभड़ा स्थित वॉर्ड नंबर-28 में वोटर सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान (SIR) के दौरान हुई झड़प का मामला अब राजनीतिक रंग पकड़ता जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा लगाए गए आरोपों के बीच आम आदमी पार्टी (AAP) के पार्षद रविंदर सिंह बिंद्रा न
.
पार्षद बिंद्रा ने दावा किया कि घटना को जानबूझकर बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है और आम आदमी पार्टी को बदनाम करने के लिए सुनियोजित साजिश रची जा रही है।
सिर्फ कहासुनी और धक्कामुक्की हुई, तलवारों से हमला नहीं
रविंदर बिंद्रा ने कहा कि घटना के दौरान किसी प्रकार का जानलेवा हमला या तलवारबाजी नहीं हुई थी। उनके मुताबिक मौके पर केवल कहासुनी और मामूली धक्का-मुक्की हुई थी, जिसे अब राजनीतिक लाभ के लिए अलग रूप दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि विरोधी पक्ष चुनावी हार को स्वीकार नहीं कर पा रहा है और इसी वजह से झूठे आरोप लगाकर माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है।
CCTV फुटेज से सामने आएगा सच
आप पार्षद ने दावा किया कि घटना स्थल की सीसीटीवी फुटेज पूरी घटना की सच्चाई सामने ला देगी। उनके अनुसार फुटेज में शिकायतकर्ता सन्नी और उसके साथी घटना के बाद सामान्य हालत में जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
बिंद्रा ने आरोप लगाया कि बाद में अस्पताल में दाखिल होकर उन पर तलवारों से हमले की कहानी गढ़ी गई, जबकि वास्तविकता इससे बिल्कुल अलग है।
उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और अस्पताल की मेडिकल लीगल रिपोर्ट (MLR) तथा पुलिस जांच के आधार पर सच्चाई सामने आनी चाहिए।
AAP को बदनाम करने की कोशिश
रविंदर बिंद्रा ने कहा कि विरोधी दल के नेता अपनी राजनीतिक हार का ठीकरा आम आदमी पार्टी पर फोड़ना चाहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी और उनकी व्यक्तिगत छवि को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से मनगढ़ंत आरोप लगाए जा रहे हैं।
यह है पूरा मामला
दरअसल, गांव कुंभड़ा में वोटर सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान (SIR) के दौरान बीएलओ ड्यूटी के समय दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। इस घटना में बीजेपी नेता हरदीप वैदवान और उनके कुछ साथियों के घायल होने का दावा किया गया था।
घटना के बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों और जिला अध्यक्ष संजीव वशिष्ठ भी अस्पताल पहुंचे थे और उन्होंने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हमला करने तथा वोटर सूची सुधार अभियान को प्रभावित करने के आरोप लगाए थे।







