spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

लुधियाना की साइकिल पार्ट्स फैक्ट्री में लगी भीषण आग:जनरेटर में शॉर्ट सर्किट से भड़की लपटें ,फायर ब्रिगेड ने पाया काबू




लुधियाना के औद्योगिक इलाके ग्यासपुरा में मंगलवार दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब यहाँ स्थित एक नामी साइकिल पार्ट्स निर्माण इकाई में अचानक आग लग गई। घटना ढंडारी के पास स्थित बिग बेन साइकिल पार्ट्स फैक्ट्री की है। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ और समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। दोपहर 2 बजे जनरेटर से शुरू हुई आग जानकारी के मुताबिक, फैक्ट्री में लोहे के साइकिल पार्ट्स बनाने का काम चल रहा था। दोपहर करीब 2 बजे अचानक जनरेटर रूम से धुआं और आग की लपटें निकलने लगीं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। फायर अफसर आतीश राय ने बताया कि शुरुआती जांच में आग लगने का मुख्य कारण जनरेटर में हुआ शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। फायर ब्रिगेड की मुस्तैदी: मिनटों में पाया काबू आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड के पहुंचने तक आसपास के इलाके में डर का माहौल था और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। हालांकि,दमकल कर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए कुछ ही मिनटों में आग को पूरी तरह बुझा दिया और इसे फैक्ट्री के अन्य हिस्सों में फैलने से रोक लिया। बड़ा हादसा टला, जानमाल का नुकसान नहीं राहत की बात यह रही कि जिस समय आग लगी कर्मचारी सुरक्षित बाहर निकल आए। विभाग के अनुसार किसी भी व्यक्ति के घायल होने या झुलसने की कोई खबर नहीं है। आग बुझने के बाद प्रशासन और फैक्ट्री प्रबंधन ने राहत की सांस ली और इलाके में स्थिति अब पूरी तरह सामान्य है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles