spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

लग्जरी लाइफ जीने के लिए करते थे चोरी:सेल्समैन बनकर करते थे रेकी,दो शातिर चोर गिरफ्तार, अजमेर-बारां समेत कई जिलों में फैला था गिरोह का नेटवर्क




कोटा पुलिस ने शहर में बढ़ती नकबजनी की वारदातों पर कार्रवाई करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी लग्जरी लाइफ जीने और अपने शौक पूरे करने के लिए सुनसान घरों को निशाना बनाते थे। पुलिस एसपी तेजस्वनी गौत्तम के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने महज कुछ दिनों में इस मामले का खुलासा कर दिया। एसपी तेजस्वनी गौत्तम ने बताया की मामला कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र का है, जहां 1 अप्रैल 2026 को एक सूने मकान में चोरी की वारदात सामने आई थी। पीड़ित पुखराज केवट ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि घर के ताले तोड़कर अस्सी हजार नकदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए गए। पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों व मुखबिर की सूचना के आधार पर 4 अप्रैल को दोनों आरोपियों को केशोरायपाटन रोड से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इकबाल उर्फ छतीस और चेतन मीणा के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने कोटा सहित अजमेर और बारां जिलों में कई वारदातें करना कबूल किया है। पुलिस अब चोरी गए जेवरात की बरामदगी और अन्य मामलों की जांच में जुटी है। जांच में सामने आया कि आरोपी बेहद शातिर तरीके से वारदात को अंजाम देते थे। ये लोग पहले पॉश कॉलोनियों में सेल्समैन या सर्वे करने वाले बनकर रेकी करते थे, फिर उन घरों को टारगेट करते जहां ताले लगे होते थे। सही समय का चुनाव कर ये चंद मिनटों में वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते थे। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। इन दोनों आरोपियों को पकड़ने में विशेष भूमिका कांस्टेबल तंवर सिंह और कांस्टेबल सुनील चन्देल की रही हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles