spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

रोहित गोदारा के शूटर का नहीं भर रहा जख्म:बार-बार सर्जरी टाल रहे डॉक्टर, BJP-नेता के भाई पर फायरिंग के बाद एनकाउंटर में घायल




हरियाणा के पंचकूला में BJP नेता के भाई पर फायरिंग करने आए रोहित गोदारा गैंग के शूटर का घाव नहीं भर रहा है। डॉक्टरों को इसक कारण से सर्जरी बार-बार टालनी पड़ रही है।
पंचकूला के सेक्टर-5 में नाइट क्लब डा-बोडेगा संचालक और भाजपा नेता के भाई रतन लुबाना पर 4 जून को फायरिंग हुई थी। फायरिंग के बाद भाग रहे बदमाशों का पुलिस ने एनकाउंटर किया था। एनकाउंटर में दोनों बदमाशों के पैरों पर 2-2 गोलियां लगी थी।
लुधियाना निवासी गोदारा के शूटर जसविंद्र के घुटने पर गोली लगने के कारण उसके घाव में इंफेक्शन हो गया है। जिसके कारण जख्म ठीक नहीं हो रहा है। इसकी वजह से उसकी सर्जरी नहीं हो पा रही है। जसविंद्र 15 दिन से पंचकूला के सरकारी अस्पताल में भर्ती है। जसविंद्र लुधियाना पर हत्या के प्रयास में 2 मामले दर्ज हैं। जीरकपुर से लेकर आए थे हथियार
BJP नेता नरेंद्र लुबाना के भाई रतन लुबाना को मारने आए पंजाब के दोनों शूटरों के लिए हथियार मोहाली के जीरकपुर में रखवाए गए थे। जिसकी लोकेशन और फोटो दोनों शूटर को भेजी गई थी। उस लोकेशन से दोनों शूटर ने हथियार उठाए थे और वारदात को अंजाम दिया था।
पंजाब के हार्डकोर क्रिमिनल और रोहित गोदारा गैंग के हैंडलर शकील अंसारी ने मर्डर के लिए तुर्की और आस्ट्रिया मेड वो हथियार भेजे थे, इसकी जिंगाना कंपनी की पिस्टल का प्रयोग सिंगर सिद्धू मूसेवाला मर्डर में हुआ था। जिसकी कीमत करीब 6 लाख रुपए मानी जा रही है। शकील अंसारी का भी राजस्थान पुलिस ने एनकाउंटर किया है। पंजाब में छापेमारी कर रही पुलिस क्लब संचालक रतन लुबाना फायरिंग केस की जांच अब SIT कर रही है। जिसका नेतृत्व क्राइम ब्रांच-26 के इंचार्ज दलीप सिंह कर रहे हैं। डीसीपी क्राइम अमरिंदर सिंह की देखरेख में टीम फिलहाल पंजाब में छापेमारी कर रही है। जल्द ही इस मामले में पंजाब से आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकती हैं। एनकाउंटर के बाद के PHOTOS… जानिए कैसे हुआ एनकाउंटर और शूटर कौन…



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles