रोहतक के सांपला हाइवे के पास ढाबे के बाहर कार में दिल्ली पुलिस के जवान का शव पड़ा मिला। शरीर पर कोई चोट के निशान भी नहीं थे। राहगीरों ने गाड़ी में ड्राइवर सीट पर मृत पड़े युवक को देखकर पुलिस को सूचना दी थी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। सांपला थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए शवगृह भेज दिया। मृतक की पहचान झज्जर के गांव आसौदा निवासी 38 वर्षीय सुधीर पुत्र ओम के रूप में हुई, जो कनक ढाबे के सामने गाड़ी में मृत अवस्था में मिला। दिल्ली पुलिस में तैनात था मृतक मृतक की जेब व कार में मिले कागजों के आधार पर शव की पहचान की गई, जिससे मृतक को दिल्ली पुलिस को जवान बताया गया है। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में लग रहा है कि सुधीर कनक ढाबे पर खाना खाने के लिए आया होगा और हार्ट अटैक आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जिसके कारण उसका शव गाड़ी में ही था। हालांकि, दूसरे एंगल से भी जांच की जा रही है। परिवार से संपर्क कर रही पुलिस सांपला क्षेत्र में सुबह शव मिलने के बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया। परिवार के लोगों से ही पता चलेगा कि मृतक सुधीर क्या करने आया था और वह अकेला था या उसके साथ कोई ओर भी था। यह जानकारी मृतक के परिजनों से बातचीत के बाद ही पता चलेगी। मामले की जांच में जुटी पुलिस सांपला थाना पुलिस ने बताया कि उन्हें ढाबे के पास गाड़ी में एक शव होने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। गाड़ी में मिले कागजों के आधार पर मृतक की पहचान की गई। पुलिस ने शव को डेड हाउस भेज दिया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
Source link
