spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

रोहतक में प्रॉपर्टी टैक्स पर 75% ब्याज होगा माफ:31 अगस्त तक जमा करने पर मिलेगी छूट, ऑनलाइन भुगतान की सुविधा




रोहतक में नगर निगम की तरफ से प्रॉपर्टी टैक्स बकायादारों को बड़ी राहत देते हुए ब्याज में 75 प्रतिशत छूट देने की घोषणा की गई है। 2010-11 से 2024-25 तक के लंबित प्रॉपर्टी टैक्स बकाया मामलों पर यह योजना लागू होगी। यह विशेष छूट 31 अगस्त तक जारी रहेगी। नगर निगम कमिश्नर सत्येन्द्र दुहन ने बताया कि हरियाणा सरकार ने प्रॉपर्टी टैक्स बकाया पर 75 प्रतिशत ब्याज माफी की विशेष छूट दी है। यह छूट उन सम्पत्तिधारकों को दी जाएगी, जो प्रॉपर्टी टैक्स का बकाया भुगतान और बेबाकी प्रमाणपत्र प्रबंधन पद्धति (NDC) पोर्टल पर अपनी सम्पत्ति की सूचना स्वतः प्रमाणित करते है। प्रॉपर्टी टैक्स जमा करना हर नागरिक की जिम्मेदारी निगम कमिश्नर सत्येंद्र दुहन ने बताया कि 2026-27 तक अपने कुल प्रॉपर्टी टैक्स के बकाया का भुगतान करने के लिए योजना शुरू की है। हरियाणा सरकार द्वारा वर्तमान वित्तवर्ष 2026-27 के प्रॉपर्टी टैक्स पर भी 31 जुलाई तक 10 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। निगम कमिश्नर सत्येन्द्र दुहन ने कहा कि समय पर प्रॉपर्टी टैक्स जमा करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। इससे नगर निगम को शहर में विकास कार्यों जैसे सड़क निर्माण, सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाईट आदि कार्यो को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने में मदद मिलती है, इसलिए अपना प्रॉपर्टी टैक्स अवश्य जमा करवाकर।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles