spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

रोहतक में पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश:विभाग को 15 दिन का दिया अल्टीमेटम, समाधान नहीं हुआ तो करेंगे टोल जाम




रोहतक के गांव मकड़ौली में पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों की पंचायत जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन से मिलने पहुंची। ग्रामीणों ने स्पष्ट रूप से कहा कि अगर उनकी पानी की समस्या का 15 दिन में समाधान नहीं किया तो वह मकड़ौली टोल को जाम कर देंगे, जिसकी जिम्मेदारी स्वयं प्रशासन व विभाग की होगी। गांव मकड़ौली में 28 जून की शाम को पंचायत हुई थी, जिसमें जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी पहुंचे थे। पंचायत में ग्रामीणों ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को पानी की समस्या को लेकर खरी खोटी सुनाई थी। इसके बाद पंचायत अब एक्सईएन से मिली और ग्रामीणों को पानी मुहैया करवाने की मांग की। आधे से अधिक गांव पानी से वंचित
गांव मकड़ौली के चेयरमैन सुनील ने बताया कि पंचायत जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी से मिली है, जिसमें महिलाएं व सरपंच भी शामिल है। पानी की समस्या से ग्रामीण परेशान है। आधे से अधिक गांव के लोगों को पानी नहीं मिल रहा। टैंकों में रिसाव है, जिसके कारण ट्यूबवैल भी खराब हो रहे है। सुनील ने बताया कि पानी की समस्या पिछले 4-5 साल से बनी हुई है। कई बार अधिकारियों को शिकायत कर चुके है, लेकिन हर बार आश्वासन ही मिलता है, समाधान आज तक नहीं हुआ। ट्यूबवैल का खराब पानी 6-6 दिन के अंतराल में आता है, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। गंदे पानी के कारण ग्रामीण हो रहे बीमार
गांव मकड़ौली कला निवासी मीना ने बताया कि पानी की समस्या पिछले 4-5 साल से बनी हुई है। लोगों के घरों में गंदे पानी की सप्लाई हो रही है, जिसके कारण लोग बीमार पड़ रहे है। किसी को त्वचा रोग तो किसी को पेट संबंधी बीमारी हो रही है। ऐसे में जनस्वास्थ्य विभाग को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया गया है। टैंकों की सफाई का मिला आश्वासन
मीना मकड़ौली ने बताया कि एक्सईएन ने टैंकों की सफाई करवाने व लीकेज को ठीक करवाने का आश्वासन दिया है। एक-दो दिन में मौके का निरीक्षण करने भी आएंगे। अगर ऐसा नहीं हुआ तो फिर ग्रामीण मौका देखेंगे और जरूरत पड़ने पर मंत्री से मुलाकात की जाएगी। मंत्री से मुलाकात के बाद भी समाधान नहीं हुआ तो अगला निर्णय पंचायत करेगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles