![]()
यमुनानगर। शहर के अमादलपुर रोड स्थित बागवाली कॉलोनी में रंजिश के चलते कुछ युवकों द्वारा एक विधवा महिला के घर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक दीवार फांदकर घर में दाखिल हुए और रसोई के शीशे, वॉशबेसिन, दरवाजे सहित घर का अन्य सामान क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद उन्होंने बाहर से घर पर ईंट-पत्थर भी बरसाए। घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था। वापिस लौटने पर देखा तो घर में सामान टूटा पड़ा था। पीड़ित परिवार ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। दीवार फांदकर घर में घुसे आरोपी बागवाली कॉलोनी निवासी गीता ने बताया कि वह अपने दो बच्चों के साथ रहती है। उसके बेटे की दो-तीन दिन पहले मोहल्ले के एक युवक के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी और मारपीट हुई थी। बाद में दोनों पक्षों के बीच मामला शांत हो गया था, लेकिन इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। गीता के अनुसार, घटना वाली रात वह काम पर गई हुई थी। उसका बेटा उसे लेने गया था, जबकि बेटी वृंदावन गई हुई थी। इस दौरान घर पर ताला लगा हुआ था। आरोप है कि युवकों ने पहले ताला तोड़ने की कोशिश की, लेकिन सफल न होने पर वे दीवार फांदकर घर के अंदर घुस गए। अंदर तोड़फोड़ के बाद घर पर फेंके ईंट-पत्थर महिला का कहना है कि इसके बाद उन्होंने पूरे घर में जमकर तोड़फोड़ की और रसोई के शीशे, वॉशबेसिन, दरवाजे व अन्य घरेलू सामान को नुकसान पहुंचाया। इसके साथ ही बाकी सामान को घर में बिखेर दिया। बाहर निकलने के बाद आरोपियों ने घर पर ईंट-पत्थर भी फेंके। शोर सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। जब गीता और उसका परिवार वापस घर पहुंचा तो घर के अंदर का सामान बिखरा पड़ा था और काफी नुकसान हुआ था। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप पीड़िता गीता का आरोप है कि शिकायत देने के बावजूद पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। उनका कहना है कि पुलिस उल्टा उन्हें ही जिम्मेदार ठहरा रही है और कह रही है कि उन्होंने खुद ही घर में तोड़फोड़ की है। स्थानीय निवासी प्रवीण ने बताया कि घटना से पहले उसने घर के बाहर तीन युवकों को काफी देर तक खड़े देखा था। रात में अंधेरा होने पर उन्होंने पहले घर के गेट पर पत्थर फेंके और फिर दीवार फांदकर अंदर घुस गए। पड़ोसी बाहर निकले तो फरार हुए आरोपी कुछ देर बाद घर के अंदर से तोड़फोड़ की आवाजें आने लगीं। शोर सुनकर आसपास के लोग बाहर निकले तो आरोपी वहां से फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित परिवार मौके पर पहुंचा और पुलिस को मामले की सूचना दी। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और नुकसान की भरपाई कराने की मांग की है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की शिकायत मिली है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।
Source link
यमुनानगर में विधवा के घर पर बरसाए ईंट-पत्थर:रंजिश के चलते आरोपियों ने घर में घुसकर की तोड़फोड़, बेटे से विवाद का बदला लिया







