spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

रोहतक में एक दिन में 3 जगह लगी आग:10 दिन बाद जली हुई दुकान में सुलगी चिंगारी, सनसिटी हाइट्स के फ्लैट में रसोई जली




रोहतक में एक ही दिन में 3 जगह आगजनी की घटनाएं हुई। मॉडल टाउन मार्केट में जहां जली हुई दुकान में चिंगारी सुलगी, वहीं 50 मीटर दूर मार्केट में डेंटल क्लीनिक में आग लग गई, जिसे तुरंत काबू किया गया। रात को सांपला में कपड़े के शोरुम में आग लगी तो देर रात सनसिटी हाइट्स फ्लैट की रसोई आग की चपेट में आ गई। गर्मी के कारण आग लगने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। 9 जून का दिन कोई भूल नहीं सकता, क्योंकि इस दिन मॉडल टाउन मार्केट में आग लगने के कारण 10 दुकानों के साथ 3 लोग भी जिंदा जल गए थे। वो यादें अभी ताजा है और मार्केट में दोबारा आग सुलगने लगी, जिसे फायर ब्रिगेड की टीम ने काबू किया। फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पा रही थी, इतनी देर में 50 मीटर दूर ही दूसरी मार्केट में स्थित डेंटल क्लीनिक की छत से धुंआ निकलता दिखा। तंग गली होने के कारण फायर ब्रिगेड की टीम ने तुरंत मौके पर जाकर आग को बुझाने का काम शुरू किया और कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। रात को सांपला में कपड़े का शोरुम जलकर राख
सांपला मार्केट में रात को एक कपड़े के शोरुम में आग लग गई। आग लगने के कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया। आग लगने के कारण शोरुम में कोई ग्राहक नहीं था, लेकिन दुकानदार मौजूद था, जो बाहर निकल गया। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन आग के कारण सामान जलकर राख हो गया। सनसिटी हाइट्स के फ्लैट में लगी आग
देर रात को भाजपा कार्यालय के पीछे लाढौत रोड स्थित सनसिटी हाइट्स के एक फ्लैट में भी आग लगने की घटना हुई, जिसमें फ्लैट की रसोई में रखा सामान जलकर राख हो गया। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग को बुझाने का काम किया। बता दें कि सनसिटी हाइट्स के एक फ्लैट में भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान व भाजपा नेता दीपक हुड्डा भी रहते हैं। वहीं, भारतीय बॉक्सर अमित पंघाल का फ्लैट भी इसी सोसाइटी में है। आग लगने के दौरान लोगों में हड़कंप मच गया था, लेकिन आग को बढ़ने से पहले ही फायर ब्रिगेड ने कंट्रोल कर लिया। 10 दिन में क्यों सुलगी दोबारा चिंगारी
मॉडल टाउन एसोसिएशन के प्रधान अजय धनखड़ ने कहा कि 10 दिन बाद जली हुई दुकान की छत पर चिंगारी क्यों सुलगी, यह बड़ा सवाल है। क्या आग अभी तक पूरी तरह नहीं बुझाई गई है। वहीं, दुकानों को क्यों अभी तक दुकानदारों को नहीं सौंपा गया। दुकानों को गिराकर दोबारा बनाने के लिए जल्द दुकानें सौंपनी चाहिए, ताकि दुकानदार अपनी आजीविका दोबारा शुरू कर सके।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles