Top 5 This Week

Related Posts

रोहतक की जनसंख्या के अनुसार नहीं फायर ब्रिगेड की गाड़ियां:इनेलो प्रदेशाध्यक्ष बोले: घटना की जिम्मेदारी ले सरकार, मृतकों के परिवार को दें 50 लाख




रोहतक में इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा ने मॉडल टाउन मार्केट में हुई आगजनी की घटना में मारे गए लोगों के परिवार से मुलाकात कर संवेदनाएं प्रकट की। साथ ही घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए हालातों का जायजा लिया। वहीं, मौके पर आसपास के दुकानदारों से भी बात की। इनेलो प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा ने कहा कि 9 जून को हुई अनहोनी घटना को रोकने के लिए सरकार की तरफ से पुख्ता प्रबंध नहीं थे। मांगों को लेकर लंबे समय तक फायर ब्रिगेड कर्मचारी हड़ताल पर रहे, लेकिन उन्हें भी सरकार ने लीपापोती करके उठा दिया। जिले की जनसंख्या के हिसाब से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां नहीं है। रामपाल माजरा ने कहा कि घटना के दौरान केवल एक-दो गाड़ियां थी, जबकि जनसंख्या को देखते हुए 25-26 गाड़ियां होनी चाहिए। जब आग लगने की कॉल हुई तो उसके पौने घंटे बाद एक गाड़ी पहुंची। उसमें भी फायर कर्मियों के पास पर्याप्त साधन नहीं थे। उस गाड़ी में भी पानी कम था। बड़े हादसे को रोका जा सकता था
रामपाल माजरा ने कहा कि सरकार व प्रशासन की अगर पूरी तैयारी होती तो शायद इतनी बड़ी घटना नहीं होती। आगजनी में तीन लोगों की जान गई, जिनके प्रति इनेलो पार्टी व अभय चौटाला गहरा शोक प्रकट करते है। लेकिन रोहतक जैसे शहर के लिए पर्याप्त साधन होने चाहिए। फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं, स्टाफ नहीं
रामपाल माजरा ने कहा कि फायर ब्रिगेड की गाड़ियां कम है और स्टाफ भी नहीं है। जो गाड़ी है, उनके टायर कंडम है, वह चल नहीं पा रही। सरकार इस मामले में पूरी तरह से विफल है, जिसके कारण इतना बड़ा हादसा हो गया और 10 दुकान जल गई। मृतकों के परिवार को सरकार दें 50 लाख
रामपाल माजरा ने कहा कि आगजनी में तीन लोग मरे है, उनके परिवार को सरकार कम से कम 50 लाख रुपए मुआवजा राशि देने का काम करें। साथ ही उनके परिवार से एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाएगी। वहीं, दुकानों में सामान जला है, बिल्डिंग कंडम हुई हैं, उसकी भरपाई भी सरकार को करनी चाहिए। रेहड़ी वालों को भी मिलना चाहिए मुआवजा
व्यापारी नेता गुलशन डंग ने कहा कि आगजनी के कारण दुकानों के साथ कुछ रेहड़ी भी जल गई है, जिनके नुकसान की भरपाई भी होनी चाहिए। इसके साथ ही मृतकों के परिवार को 25 लाख रुपए आर्थिक सहायता व एक सरकारी नौकरी मिलनी चाहिए। वहीं, दुकानों में हुए नुकसान की भरपाई भी सरकार को जल्द से जल्द करनी चाहिए।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें