![]()
रेवाड़ी के इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय (IGU) मीरपुर में परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं में छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। जहां बीएससी ऑनर्स (गणित) की दो छात्राओं ने रीचेकिंग के दौरान अपने अंक बढ़वाने के लिए करीब 20 हजार रुपए दिए और उत्तर पुस्तिकाओं में हेरफेर कराया। इस मामले में पुलिस अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। यह मामला मई 2023 में घोषित छठे सेमेस्टर के परिणाम से जुड़ा है।महेंद्रगढ़ के एक कॉलेज की इन दो छात्राओं ने रीचेकिंग के लिए आवेदन किया था। पुनर्मूल्यांकन के दौरान यह खुलासा हुआ कि मूल्यांकनकर्ता ने एक छात्रा की उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन केवल 20 पृष्ठों तक और दूसरी का 21 पृष्ठों तक ही किया था।
उत्तर पुस्तिका के पहले पृष्ठ पर की गई छेड़छाड़ मूल्यांकनकर्ता ने खाली पृष्ठों पर क्रॉस लगाकर टिप्पणी लिखी थी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने पाया कि पृष्ठ संख्या 21 से 29 तक के उत्तरों के लिए कोई अंक नहीं दिए गए थे। इसके अतिरिक्त,प्रश्न संख्या 3,5 और 7 के कुल अंकों में उत्तर पुस्तिका के पहले पृष्ठ पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा छेड़छाड़ की गई थी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने गठित की जांच समिति मामले की गंभीरता को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने एक जांच समिति गठित की। जांच में पुष्टि हुई कि उत्तर पुस्तिकाओं के साथ छेड़छाड़ की गई थी,जिसमें खाली पन्नों का लाभ उठाकर नए उत्तर लिखे गए और अंकों में बदलाव किया गया। अंक बढ़वाने के लिए रुपए का लेन-देन किया गया जांच में यह भी सामने आया कि छात्राओं ने अंक बढ़वाने के लिए रुपए का लेन-देन किया था। प्रत्येक उत्तर पुस्तिका के लिए करीब 20 हजार रुपये दिए गए थे। पुलिस के अनुसार छात्राओं के एक दोस्त ने इस साजिश को अंजाम दिया। उसने विश्वविद्यालय की सीक्रेसी ब्रांच में तैनात सुरक्षा गार्ड और एक चपरासी से संपर्क किया। पृष्ठों पर नए उत्तर लिखकर छेड़छाड़ गार्डों ने उत्तर पुस्तिकाएं निकालकर दीं,जिन पर छात्राओं ने खाली पृष्ठों पर नए उत्तर लिखकर छेड़छाड़ की। इस मामले में धारूहेड़ा थाना पुलिस पहले ही दोनों छात्राएं और उनका दोस्त गिरफ्तार हो चुके थे। अब सीक्रेसी ब्रांच में तैनात दो सुरक्षा गार्डों गांव पुंसिका निवासी विकास और गोकलपुर निवासी देवी लाल को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में एक आरोपी अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
Source link
रेवाड़ी IGU में सीक्रेसी ब्रांच में आंसर शीट से छेड़छाड़:दो आरोपी गिरफ्तार, नंबर बढ़ाने के लिए दिए 20 हजार, 3 पहले पकड़े गए







