Related Posts

रेवाड़ी में 4 हजार बच्चें देंगे NEET की परीक्षा:सरकारी शिक्षण संस्थानों में बनेंगे केंद्र, तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप




तीन मई को होने वाली NEET की परीक्षा को शांतिपूर्ण करवाने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। रेवाड़ी में करीब चार हजार विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इसके लिए सरकारी व अर्ध सरकारी शिक्षण संस्थानों में 12 परीक्षा केंद्रों बनाने जाएंगे। जिसके लिए तैयारियेां को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। चार सदस्यीय कमेटी गठित नीट परीक्षा के सफल आयोजन के लिए जिले में चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी में जिला कॉर्डिनेट के अलावा डीसी, एसपी और जिला शिक्षा अधिकारी शामिल हैं। चार सदस्यीय कमेटी परीक्षा के लिए चयनित शिक्षण संस्थाओं का दौरा कर अननी रिपोर्ट नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को भेज चुकी है। आपसी तालमेल से करें काम डीसी अभिषेक मीणा ने सभी विभागों के अधिकारियों को तालमेल से काम करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों में सफाई, पेजयल, बिजली, शौचालय के साथ परीक्षार्थियों के बैठने के लिए उचित प्रबंध करें। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहे। जिससे यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और विद्यार्थियों को कोई परेशान न हो। एडमिट कार्ड से स्पष्ट होगी स्थिति परीक्षा कॉडिनेटर मंजू ने बताया कि तीन मई को होने वाली परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। रेवाड़ी में 38 सौ से चार हजार परीक्षार्थी परीक्षा दे सकते हैं। इसके लिए 11 से 12 परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। दिल्ली में हुई कॉडिनेशन कमेटी की बैठक में इस पर चर्चा हुई थी। पिछली बार के अनुभवों को देखते हुए इस बार भी सरकारी संस्थानों में ही परीक्षा केंद्र बनाने का निर्णय लिया गया है। जिला कॉर्डिनेटर कमेटी ने संभावित सेंटरों की रिपोर्ट बनाकर एजेंसी को भेज दी है। बच्चों और परीक्षा केंद्रों की अंतिम संख्या एडमिड कार्ड जारी होने के बाद ही पता चलेगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें