Top 5 This Week

Related Posts

नाली जाम होने से सड़क पर बह रहा गंदा पानी:लोहारू में वार्ड 3 के लोग परेशान, गंदगी से बीमारी का खतरा बढ़ा




भिवानी जिले के लोहारू स्थित वार्ड नंबर 3 में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। बता दे कि नगरपालिका की लापरवाही के कारण नालियों की नियमित सफाई नहीं हो रही, जिससे वे कचरे से अटी पड़ी हैं। इसका परिणाम यह है कि गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है और चारों ओर गंदगी फैल रही है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, नालियों का पानी सड़कों पर बहने का एक प्रमुख कारण पास के ब्रेकर का क्षतिग्रस्त होना भी है। ब्रेकर टूटने से पानी का बहाव अवरुद्ध हो गया है, जिससे गंदा पानी सड़कों पर फैलकर समस्या को और गंभीर बना रहा है। जलभराव के कारण बीमारियों का खतरा बढ़ा वार्डवासियों ने बताया कि उन्होंने इस समस्या के संबंध में कई बार नगरपालिका कर्मचारियों को सूचित किया है। इसके बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे लोगों में लगातार रोष बढ़ रहा है। गंदगी और जलभराव के कारण क्षेत्र में बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। शिकायत के बावजूद समाधान नहीं मच्छरों की बढ़ती संख्या और दुर्गंधपूर्ण वातावरण से निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। वार्डवासियों ने नगरपालिका प्रशासन से जल्द से जल्द नालियों की सफाई कराने, क्षतिग्रस्त ब्रेकर की मरम्मत करने और नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। आंदोलन की दी चेतावनी लोगों चेतावनी दी है कि यदि समस्या का समाधान शीघ्र नहीं किया गया, तो वे आंदोलन करने को विवश होंगे। इस संबंध में, नगरपालिका प्रधान प्रदीप बंटी तायल ने बताया कि टूटे ब्रेकर को जल्द ही ठीक करवा दिया जाएगा और सफाई व्यवस्था को भी दुरुस्त किया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें