Top 5 This Week

Related Posts

महेंद्रगढ़ पुलिस ने अरेस्ट किया वाहन चोर:चुराई गई दो बाइक बरामद, पांच वारदातों को दे चुका अंजाम




महेंद्रगढ़ में पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर चोरी की दो बाइक भी बरामद हुई है। अभी तक की जांच और पूछताछ में आरोपी द्वारा वाहन चोरी की कुल पांच वारदातों को अंजाम देने का खुलासा हुआ है। शहर थाना कनीना पुलिस ने वाहन चोरी के मामलों में कार्रवाई करते हुए कनीना क्षेत्र से एक आरोपी को गिरफ्तार किया। उसकी पहचान खेड़ी कनीना निवासी गोकुल के रूप में हुई है। थाना शहर कनीना में मोटरसाइकिल चोरी की दो अलग-अलग शिकायतें दर्ज की गई थीं। पहली शिकायत सुमित निवासी कनीना ने 31 मार्च की रात कनीना मंडी ककराला रोड से अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने की दी थी। घर के बाहर खड़ी बाइक चुराई थी वहीं, दूसरी शिकायत विजय कुमार निवासी कनीना ने 16 अप्रैल की रात अपने घर के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी होने की दर्ज करवाई थी। पुलिस ने इन दोनों मामलों में मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सुराग जुटाए और आरोपी गोकुल को कनीना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। उसे कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान उससे अन्य चोरी के वाहनों की बरामदगी के लिए पूछताछ की जा रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें