spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

रेवाड़ी में बोलेरो पलटने से 6 श्रद्धालु घायल:खाटू श्याम से लौटते समय हाइवे पर निखरी फ्लाइओवर के पास हादसा




रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाईवे के निखरी फ्लाईओवर के पास बोलेरो कार अनियंत्रित होकर रॉग साइड चली गई। इसी दौरान गाड़ी कार की टक्कर एक ट्रॉला से हो गई। जिससे कार पलट गई। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। श्रद्धालु कार में सवार होकर लौट रहे थे। हादसे के समय में 3 से 4 महिलाओं सहित सवार 6 श्रद्धालु सवार थे। जिन्हें इस हादसे में चोटें आई। सूचना के बाद धारूहेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक राहगीर उन्हें अस्पताल भेज चुके थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। राहगीरों ने पहुंचाया अस्पताल जानकारी के अनुसार बोलेरो कार जयपुर से दिल्ली की तरफ आ रही थी। जिसमें खाटू श्याम से लौटे रहे श्रद्धालु सवार थे। निखरी फ्लाइओवर के पास अचानक गाड़ी अनियंत्रित हो गई। जिसके बाद डिवाइर तोड़ते हुए रॉग साइड जाकर पलट गई। हादसे के समय कार में 5 महिलाओं सहित सात श्रद्धालु बताए जा रहे थे। जिन्हें बोलेरो पलटने से चोटें आई। जिससे वहां अफरा-तरफी मच गई और कुछ समय के लिए हाईवे के एक तरफ जाम लग गया। राजस्थान नंबर की थी गाड़ी जानकारी के अनुसार हादसे के बाद राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक राहगीर एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचा चुके थे। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि श्रद्धालु कहां के रहने वाले थे और उन्हें किस अस्पताल में पहुंचाया गया। जब इस बारे में धारूहेड़ा थाना के एसएचओ से उनके सरकारी नंबर पर फोन किया तो उन्होंने बाद में बात कहने की बात कहते हुए फोन काट दिया। इसके बाद एसएचओ ने फोन नहीं उठाया।

निखरी जयपुर की तरफ कूद कई 5 महिलाएं दो व्यक्ति
खाटू श्याम से लौट रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो पलटी, 6 घायल
रेवाड़ी, गुरुवार। खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक बोलेरो गाड़ी हाईवे पर निखरी गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में वाहन में सवार छह लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार बोलेरो में चार महिलाएं और दो पुरुष सवार थे। जयपुर रोड से दिल्ली रोड की ओर आते समय वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई तथा स्थानीय लोगों ने राहत कार्य में सहयोग किया।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को उपचार के लिए रेवाड़ी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार सभी घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles