Related Posts

रेवाड़ी में बिजली ट्रांसफार्मर के नीचे रखा शव:ALM ने 300 मीटर दूर से बनाई Video, खेत में करंट से मौत की आशंका




रेवाड़ी के ढावाना गांव में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक व्यक्ति की मौत के बाद परिवार ने शव को उठाकर बिजली के ट्रांसफार्मर के नीचे रख दिया। बिजली निगम के एएलएम ने 300 मीटर दूर बैठकर घटना का वीडियो बनाकर परिवार की इस साजिश को नाकाम कर दिया। मामला संज्ञान में आने के बाद बिजली निगम ने पुलिस को शिकायत कर परिवार के सदस्यों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की सिफारिश की है। आशंका जताई जा रही है मौत अपने घर या ट्यूबवेल के कमरे (कोठरी) में बिजली का करंट लगने से हुई थी। पुलिस को अब मामले में कार्रवाई के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। एरिया इंजार्च से मिली सूचना बिजली निगम बड़ौली उपमंडल के एसडीओ ने खोला थाना पुलिस को शिकायत की। जिसमें बताया कि एरिया इंजार्च ने 11 जून की सुबह 9:45 पर जेई सतीश कुमार को सूचना दी। जिसमें बताया कि ढावाना गांव में रघुबीर की मौत हो गई। आशंका जताई की मौत घर या खेत में बिजली का करंट लगने से हुई होगी। जिसके बाद परिवार ने शव को वहां से उठाकर ट्रांसफार्मर के नीचे रख दिया, ताकि इसे बड़ा हादसा बनाया जा सके। एरिया इंजार्च ने अपने मोबाइल में घटना का वीडियो भी बनाया। जिसमें बताया कि एएलएम राजकुमार ने शव को उठाकर ले जाने वालों में से तीन लोगों की पहचान की है। जिनमें ढावाना निवासी विजय कुमार और सतपाल व मंदौला निवासी श्रीकृष्ण शामिल है। इस घटना को अंजाम देते समय 7 से 8 लोग मौजूद थे। जानिए क्या क्या मामला गांव ढावाना में 11 जून की सुबह एएलएम ने गांव के खेतों में कुछ लोग एक शव को हाथों में उठाकर ले जाते दिखाई दिए। जिसे एएलएम ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। एएलएम जब घटना का वीडियो बना रहे थे, तब उनके पास एक छोटा बच्चा भी उनके साथ मौजूद था। जो अक्सर उनसे शव को लेकर सवाल पूछता सुनाई दे रहा है। वीडियो बनाते कर्मी के एक फोन कॉल आने पर अपने पिता से बात करते भी दिखाई दे रहे हैं। कुछ लोग शव को उठाकर चल रहे हैं तो कुछ लोग उनके पीछे चलते दिखाई दे रहे हैं। लोगों की नजर से बचने के लिए खेतों में पड़े पशुओं के चारे व अन्य की आड़ लेकर जाते दिख रहे हैं। पुलिस को दी लिखित शिकायत बड़ौली बिजली निगम के एसडीओ ने कहा कि ढावाना गांव में परिवार के लोगों द्वारा शव को घटना स्थल से उठाकर ट्रांसफार्मर के नीचे रखने की सूचना मिली थी। हमारे एक कर्मचारी ने इसका वीडियो बनाया था। जेई और एएलएम के ब्यान के साथ खोल थाना पुलिस को मामले की शिकायत दी है। मामले की जांच कर रही पुलिस खोला के एसएचओ ने कहा कि एसडीओ ने वीडियो के साथ एक शिकायत दी है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें