Top 5 This Week

Related Posts

पंजाब-चंडीगढ़ में 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट:तापमान 0.3°C गिरा; सभी डैम का जलस्तर बढ़ा, अभी खतरे के निशान से नीचे




पंजाब और चंडीगढ़ में आज (31 जुलाई) से 3 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आज पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर और होशियारपुर में भारी से बहुत भारी बारिश, जबकि तरनतारन, नवांशहर (शहीद भगत सिंह नगर), कपूरथला, जालंधर, रूपनगर और एसएएस नगर (मोहाली) में बरसात की चेतावनी है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार, राज्य के अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे यह सामान्य के करीब पहुंच गया है। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस फरीदकोट में रिकॉर्ड किया गया। अब जानिए कैसी है मौसम की स्थिति डैमों में बढ़ी पानी की आवक, पिछले साल से अभी भी कम हिमाचल प्रदेश में हो रही बारिश से भाखड़ा और पोंग डैम में पानी की आवक बनी हुई है। भाखड़ा डैम का जलस्तर 1599.08 फीट दर्ज किया गया है। इसमें 39,785 क्यूसेक पानी की आवक हो रही है, जबकि 24,495 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। डैम का खतरे का निशान 1680 फीट है, यानी मौजूदा जलस्तर इससे करीब 81 फीट नीचे है। वहीं, पोंग डैम का जलस्तर 1338.15 फीट है। इसमें 60,288 क्यूसेक पानी आ रहा है। 9,991 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इसका खतरे का निशान 1390 फीट है, जिससे मौजूदा जलस्तर करीब 52 फीट नीचे बना हुआ है। फिलहाल दोनों डैम सुरक्षित स्तर पर हैं। तुलना करें तो पिछले साल इसी अवधि में भाखड़ा डैम का जलस्तर 1609.74 फीट और पोंग डैम का जलस्तर 1340.39 फीट दर्ज किया गया था। बिजली की मांग 14 हजार मेगावाट से पार राज्य में बारिश के बावजूद उमस से लोगों को गर्मी का एहसास बना हुआ है। इसी वजह से बिजली की मांग भी बढ़ रही है। वीरवार को राज्य में बिजली की मांग 14,550 मेगावाट तक पहुंच गई। इसे पूरा करने के लिए 4,906 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया गया, जबकि 9,687 मेगावाट बिजली सेंट्रल पूल से ली गई। इस दौरान बिजली ग्रिड की फ्रीक्वेंसी 50.02 हर्ट्ज दर्ज की गई, जो सामान्य स्तर पर मानी जाती है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles