![]()
रेवाड़ी शहर के नई आबादी इलाके में एक घर में सेंध लगाकर चोर लाखों रुपए की नकदी और सोने-चांदी के आभूषण चुरा ले गए। यह घटना तब हुई जब पीड़ित परिवार अपने बेटे के इलाज के लिए गुरुग्राम गया हुआ था। जानकारी के अनुसार, पीड़ित मोहित का परिवार मंगलवार को अपने बेटे के मेडिकल टेस्ट के लिए गुरुग्राम गया था। दो दिन बाद बेटे का ऑपरेशन होना था, जिसके लिए यह नकदी और आभूषण जमा किए गए थे। बुधवार सुबह पड़ोसियों ने घर का ताला टूटा होने की सूचना दी। घर पहुंचने पर परिवार ने देखा कि ताला टूटा हुआ था और अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। पहले ये फोटो देखिए… ऑपरेशन के लिए किया था रुपयों का इंतजाम परिवार के अनुसार चोरों ने लगभग 6 लाख रुपए नकद और लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण चुराए हैं। इस चोरी के कारण परिवार को बेटे के ऑपरेशन के खर्च का इंतजाम करने में अब मुश्किल हो रही है। सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। गोकल गेट चौकी प्रभारी नरेश ने बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। शिकायत में लगभग 6 लाख रुपए नकद और आभूषण चोरी होने की बात कही गई है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने का काम शुरू कर दिया है। घटनास्थल से फिंगरप्रिंट और अन्य साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं। पुलिस चोरों की तलाश में छानबीन कर रही है।
Source link
रेवाड़ी में बंद मकान से लाखों की चोरी:6 लाख- सोने के जेवर ले गए चोर, बेटे के इलाज के लिए रखे थे रुपए







