spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

रेवाड़ी में दो माह डिजिटल अरेस्ट कर 1.89 करोड़ ठगे:सिंगनल एप से नजर, मनी लॉर्डिग- न्यूड वीडियो का केस, सुसाइड की तैयारी, रिश्तेदार पहुंचे




रेवाड़ी में धारूहेड़ा के सेक्टर-6 निवासी एक्ससर्विसमैन को करीब दो माह डिजिटल अरेस्ट कर 1 करोड़ 89 लाख 28 हजार की ठगी का मामला सामने आया है। एक्ससर्विस मैन को डिजिटल अरेस्ट कर सिंगनल एप से दो माह निगरानी में रखा और उनकी प्रॉपर्टी और गहने बेचकर उसकी राशि अपनी खाते में ट्रांसफर करवा ली। 27 फरवरी से 20 अप्रैल तक डिजिटल अरेस्ट में रहे दंपत्ति ने परेशान होकर सुसाइड करने की सोची कई दिन से बातचीत नहीं होने पर जब रिश्तेदार पहुंचे तो डिजिटल अरेस्ट का पता चला। जिसके बाद मामले की शिकायत साइबर थाना पुलिस को दी गई। साइबर थाना पुलिस को दी शिकायत में एक्ससर्विस मैन ने खुद स्वीकार किया कि यदि आज रिश्तेदार घर नहीं पहुंचते तो हम दोनों के पास सुसाइड कर लेते। साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। तीन मार्च पहली ट्रांजेक्शन साइबर ठगों ने पहले मोबाइल नबंबर से न्यूड फोटो, वीडियो और बगलर मैसेज भेजने और फिर मनी लॉर्डिग में शामिल होने की धमकी दी। इसके बाद अलग-अलग प्रकार से उसे डराकर उससे अलग-अलग खातों में 3 मार्च से 20 अप्रैल तक 1 करोड़ 89 लाख 28 हजार रुपए ट्रांसफर करवा लिए। इस दौरान एक्स सर्विसमैन दंपत्ति के फोन में सिंगन एप डाउनलोड करवाकर उन पर नजर रखी गई। इस दौरान उनकी संपत्ति बेचकर खाते अपने पैसे में ट्रांसफर करवाते रहे। जब उसे ठगी का अहसास हुआ तो मामले की शिकायत की। शिकायत मिलने के बाद साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक्ससर्विसमैन को ऐसे फंसाया एक्स सर्विसमैन ने साइबर पुलिस को बताया कि 27 व 28 फरवरी को उसके फोन नंबर 999234***** पर 855964241696 नंबर से फोन आए। फोन करने वाले ने खुद को ट्राई सर्विस से बताते हुए कहा कि आपकी सिम बंद होने वाली है। आपकी आईडी से गलत ढंग से सिम खरीदी गई है। आपके खिलाफ मुबंई में एफआईआर दर्ज है। आपके नंबर से न्यूड फोटो, वीडियो, बगलर मैसेज भेजे जा रहे है। आरोपियों ने खुद को एचएचओ और सीबीआई इंस्पेक्टर बताकर मुझे अलग-अलग प्रकार से डराया। इसके बाद केस को खत्म करने के लिए मुझसे अलग-अलग खातों में 1 करोड़ 89 लाख 28 हजार रुपए ट्रांसफर करवा लिए। प्रॉपर्टी बेच अपने खाते में ट्रांसफर करवाई राशि सिंगनल एप से निगरानी में आए एक्स सर्विसमैन को आरोपियों ने पुलिस, ऑनलाइन बंदूक, नकली कोर्ट, ऑनलाइन वीडियो, ऑनलाइन फर्जी रसीद और फर्जी जज भी आए। जज ने उनकी प्रॉपर्टी की वैरिफिकेशन करके उसे बेचने और बेचने से मिलने वाली 70 प्रतिशत राशि सरकारी खाते में जमा करवाने की बात कही। जिसकी रिपोर्ट इंस्पेक्टर संदीप को करने को कहा। दो माह की डिजिटल अरेस्ट के दौरान आरोपियों ने उसके प्लॉट, दुकान और गहने बिकवाकर उनकी राशि अपने खाते में ट्रांसफर करवा ली। ऐसे दिया ठगी को अंजाम साइबर ठगों ने ट्राई वाली बनकर 27 और 28 मार्च शाम को फोन कर एक्स सर्विसमैन को मुबंई में केस दर्ज होने की बात बताई। उनकी आईडी से न्यूड फोटो, वीडियो और बगलर मैसेज भेजने और सिम बंद करने की धमकी दी। फिर मनी लार्डिंग में नरेश गोयल के साथ केस में शामिल होने बताया। खुद को एचएचओ और दूसरा सीबीआई इंस्पेक्टर विक्रम खन्ना बताकर उसे 3 मार्च तक अलग-अलग प्रकार से टॉर्चर किया। मेरे खिलाफ पुख्ता सबूत होने का दावा करते हुए सामाजिक तौर पर बदनाम करने करने की धमकी देते हुए पैसे ट्रांसफर करने का दबाव बनाया। आरोपियों ने बात नहीं मानने पर एक और केस लगाने और घर से परिवार सहित उठाने की धमकी दी और मेरे व मेरी पत्नी के फोन पर सिंगनल एप डाउनलोड करवाकर नजर रखनी शुरू कर दी। कब-कब ट्रांसफर हुए पैसे 3 मार्च को यूपीआई से अमीर के खाते में 90 हजार रुपए, 5 मार्च को 17.50 लाख, 11 मार्च को 21.50 और 15 लाख, 16 मार्च को 11 लाख, 17 मार्च ***, 25 मार्च 23.90 लाख, 26 मार्च 9 लाख, दो अप्रैल 29.50 लाख, 17 अप्रैल 10 लाख, 18 अप्रैल 10 और 10 लाख, 20 अप्रैल को 10 लाख रुपए ट्रांसफर कर 1 करोड़ 89 लाख 28 हजार रुपए की ठगी कर ली। मामले की जांच जारी मामले के जांच अधिकारी संजय ने बताया कि एक्ससर्विसमैन ने अपने साथ दंपत्ति को डिजिटल अरेस्ट करने और 1 करोड़ 89 लाख 28 हजार रुपए की ठगी शिकायत की है। शिकायत मिलने के बाद केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles