Related Posts

रेवाड़ी में ईद-उल-अजहा धूमधाम से मनाई:अमन-चैन व जरूरतमंद की सहायता का संदेश, सुरक्षा के लिए तैनात रहा पुलिस बल




रेवाड़ी शहर में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व श्रद्धा और भाईचारे के साथ मनाया गया। राजीव नगर स्थित पीर बाबा वाली मस्जिद में सुबह से ही मुस्लिम समुदाय के लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने नमाज अदा कर देश और प्रदेश में सुख-शांति, तरक्की और आपसी सौहार्द की दुआ मांगी। नमाज के बाद, सभी ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों ने देश में अमन, भाईचारे और खुशहाली की कामना करते हुए समाज को प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया। ईद-उल-अजहा के महत्व पर प्रकाश डाला पीर बाबा मस्जिद के इमाम इस्माइल खान ने ईद-उल-अजहा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह पर्व त्याग, कुर्बानी और इंसानियत का संदेश देता है। इमाम खान ने लोगों से प्रेम, भाईचारे और समाज में एकता बनाए रखने की अपील की। मुस्लिम सभा रेवाड़ी के प्रधान मुबिन खान ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि ईद-उल-अजहा हमें आपसी भाईचारे, गरीबों की मदद और मानवता की सेवा की प्रेरणा देती है। उन्होंने सभी से सामाजिक सौहार्द बनाए रखने और जरूरतमंदों की सहायता करने का संदेश दिया। पुलिस ने किए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम जिला प्रशासन ने ईद की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए थे। मस्जिद परिसर और आसपास पुलिस बल तैनात रहा, जिससे नमाज शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। बच्चों और युवाओं में भी इस पर्व को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। यहां देखें फोटो…



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें