रेवाड़ी में माजरा- चिताडूंगरा रोड पर माढण के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे एक की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। गांव चिताडूंगरा निवासी दो भाई बाइक पर सवार होकर रात को कंपनी से घर लौट रहे थे। सूचना के बाद राजस्थान की मांढण थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे थे दोनों जानकारी के अनुसार गांव चिताडूंगरा निवासी दो भाई योगेश 30 और जोनी लोहारी की कंपनी में काम करते हैं। बुधवार रात ड्यूटी खत्म होने के बाद दोनों बाइक पर सवार होकर गांव आ रहे थे। इसी दौरान माढ़ण के पास हरियाणा राजस्थान की सीमा पर अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और घायलों को रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उपचार के दौरान छोटे भाई योगे की मौत हो गई। जबकि 35 वर्षीय जोनी घायल हो गया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची घटना की सूचना के बाद कुंड चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि घटनास्थल राजस्थान की सीमा में आता है। जिसके बाद कुंड चौकी पुलिस ने राजस्थान पुलिस को बुलाकर रूका उन्हें सौंप दिया। राजस्थान पुलिस ने शव को कब्जे में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक योगेश अविवाहित था, जबकि जोनी दो बच्चों के पिता हैं।
Source link
