Related Posts

फतेहाबाद में युवती ने किया सुसाइड का प्रयास:आईलेट्स कोचिंग सेंटर के बाहर निगला जहरीला पदार्थ; हालत खतरे से बाहर




फतेहाबाद शहर में आईलेट्स की कोचिंग लेने आने वाली 19 वर्षीय युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगलकर सुसाइड करने का प्रयास किया। घटना बीएसएनएल एक्सचेंज के पास स्थित एक आईलेट्स कोचिंग सेंटर के बाहर हुई। युवती की तबीयत बिगड़ने पर कोचिंग सेंटर के स्टाफ ने तत्काल उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। रोजाना कोचिंग लेने आती है युवती जानकारी के अनुसार, फतेहाबाद शहर से कुछ दूरी पर स्थित एक गांव निवासी युवती सोनाली (19) रोजाना शहर में आईलेट्स की कोचिंग लेने आती है। उसके पिता खेतीबाड़ी करते हैं, जबकि मां गृहिणी हैं। चार भाई-बहनों में वह सबसे बड़ी है। बुधवार दोपहर बाद जैसे ही वह सेंटर से बाहर निकली, उसने अचानक कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। इससे सेंटर स्टाफ में खलबली मच गई। कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद मौके पर मौजूद स्टाफ ने बिना देरी किए उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया और मामले के बारे में परिजनों को सूचना दी। फिलहाल हालत खतरे से बाहर सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। डॉक्टर ने समय रहते उपचार शुरू किया, जिससे युवती की जान बच गई। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है और वह डॉक्टरों की निगरानी में है। घटना की सूचना मिलने पर बस स्टैंड चौकी पुलिस भी अस्पताल पहुंची। पुलिस ने युवती और उसके परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली। हालांकि, अभी तक किसी ने औपचारिक बयान दर्ज नहीं कराया है। पुलिस का कहना है कि बयान मिलने के बाद ही जहरीला पदार्थ खाने के कारणों का पता चल सकेगा और उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें