![]()
रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल की पानी की टंकी में कीड़े मिलने की खबर सामने आने के बाद हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने तुरंत संज्ञान लिया है। उन्होंने इस मामले में पीएमओ डॉ. सुरेंद्र यादव को जिम्मेदार ठहराते हुए जांच के आदेश दिए हैं। मंत्री ने कहा कि रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी करते हुए कहा कि भविष्य में ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अस्पताल की उचित देखभाल और व्यवस्था सुनिश्चित करना पीएमओ की जिम्मेदारी है, और इसी कारण सीएमओ की बजाय पीएमओ को जवाबदेह ठहराया गया है। टंकी में मिले ‘कीड़े’ मच्छर के लार्वा थे- पीएमओ इस मामले पर शनिवार को नागरिक अस्पताल के पीएमओ डॉ. सुरेंद्र यादव ने सफाई दी थी। उन्होंने बताया कि पानी की टंकी में मिले ‘कीड़े’ दरअसल मच्छर के लार्वा थे। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, नियमित सफाई के लिए टंकियों के ढक्कन खोले गए थे, उसी दौरान ये लार्वा दिखाई दिए। डॉ. यादव ने यह भी बताया कि आंधी के कारण ढक्कन उड़ गए थे और वाटर सप्लाई के पानी में मिट्टी भी आ गई थी। नूंह में टंकी में मिला था मृत बंदर यह घटना स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करती है, खासकर तब जब यह स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के गृह जिले के अस्पताल में हुई है। इससे पहले नूंह के नल्हड़ मेडिकल कॉलेज की पानी की टंकी में मृत बंदर मिलने की घटना भी सामने आई थी, जिसके बाद भी व्यवस्था में कोई खास सुधार देखने को नहीं मिला है। नागरिक अस्पताल का औचक निरीक्षण करें मंत्री स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव, जो कई दिनों से रेवाड़ी में ही मौजूद हैं, अपने गृह जिले के नागरिक अस्पताल का औचक निरीक्षण करें। उन्होंने मंत्री से अस्पताल की व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए तत्काल और प्रभावी कदम उठाने का आग्रह किया है।
Source link
रेवाड़ी अस्पताल की पानी टंकी में कीड़े, जांच कमेटी बनाई:स्वास्थ्य मंत्री बोलीं-दोषियों पर होगी कार्रवाई, पीएमओ को ठहराया जिम्मेदार







