अम्बाला | कैंट के रामपुर रोड स्थित एक पेंट और हार्डवेयर की दुकान में गुरुवार को आग लग गई। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। आग इतनी भीषण थी कि दुकान में रखा ज्यादातर सामान जलकर राख हो गया। सूचना पाकर दमकल विभाग की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। दुकान मालिक संजीव ने बताया कि आग से पूरा सामान नष्ट हो गया है। फिलहाल नुकसान का सही आकलन नहीं हो पाया है। घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा, हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा हादसा टल गया।
Source link
रामपुर रोड पर हार्डवेयर व पेंट की दुकान में आग






