spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

रानियां में अकेली घूमती मिली बच्ची:पुलिस ने 20 मिनट में परिजनों का पता लगाया, परिवार को सकुशल सौंपा




सिरसा जिले में रानियां के नानुआना रोड पर एक बच्ची लावारिस अवस्था में घूमती मिली। आस-पड़ोस के लोगों ने बच्ची को काफी समय तक गली में घूमते देखा, जिसके बाद उन्होंने तुरंत रानियां थाना में सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और बच्ची को अपने साथ रानियां थाने ले आई। थाने में बच्ची ने अपना नाम जानवी बताया। इस बीच, बच्ची के परिजनों को भी उसके घर पर न होने का पता चला और उन्होंने उसकी तलाश शुरू कर दी। रानियां थाना प्रभारी गुरमविंद्र सिंह ने बच्ची की गुमशुदगी की सूचना सोशल मीडिया के माध्यम से भी प्रसारित की, ताकि वह जल्द से जल्द अपने माता-पिता तक पहुंच सके। 20 मिनट में परिवार का पता किया थाना प्रभारी गुरमविंद्र सिंह मान ने बच्ची के परिवार का पता लगाने के लिए सभी अधिकारियों की ड्यूटी लगाई। पुलिस टीम की मेहनत रंग लाई और 20 मिनट के भीतर ही बच्ची के परिवार का पता लगा लिया गया। एसआई सुभाषचंद्र ने बच्ची को उसके परिवार को सकुशल सौंप दिया। बच्ची के माता-पिता ने अपनी बेटी से मिलकर खुशी व्यक्त की और थाना प्रभारी गुरमविंद्र मान का आभार जताया। बच्ची को सकुशल परिवार को लौटाया थाना प्रभारी ने कहा कि सिरसा के एसपी दीपक सहारण के नेतृत्व में उनकी टीम समय-समय पर गश्त करती रहती है। उन्होंने बताया कि यह उसी का नतीजा है कि कोई अप्रिय घटना नहीं हुई और बच्ची को सकुशल परिवार को लौटा दिया गया। गुरमविंद्र सिंह मान ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि सभी माता-पिता को अपने बच्चों का ध्यान रखना चाहिए।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles