spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

राज्य में 439 ड्रग हॉट स्पॉट पर छापेमारी, 125 गिरफ्तार



चंडीगढ़ | पुलिस ने ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ मुहिम के 423वें दिन राज्यभर में चिन्हित ड्रग हॉट स्पॉट वाले स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। पुलिस ने राज्यभर में 439 ड्रग हॉट स्पॉट पर छापेमारी की, जिसके तहत 94 एफआईआर दर्ज कर 125 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से 474 ग्राम हेरोइन, 1.5 किलो अफीम, 55 किलो भुक्की, 3042 नशे की गोलियां और ~6060 की ड्रग मनी बरामद की गई। वहीं, ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के 98वें दिन पुलिस ने 5 हथियारों समेत 251 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा 80 व्यक्तियों पर एहतियाती कार्रवाई की गई, जबकि 57 व्यक्तियों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 3 भगोड़े अपराधियों (पीओ) को भी गिरफ्तार किया है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles