Related Posts

राज्यसभा सांसद संदीप पाठक पर 2 FIR:गैर जमानती धाराएं लगाईं, पंजाब पुलिस दिल्ली पहुंची, किसी भी वक्त गिरफ्तारी, AAP छोड़ BJP जॉइन की थी




पंजाब में AAP छोड़कर BJP में शामिल हुए सांसद संदीप पाठक के खिलाफ दो अलग-अलग थानों में करप्शन के केस दर्ज किए गए हैं। हालांकि अभी यह साफ नहीं हुआ है कि ये केस किन थानों में दर्ज हुए हैं। सूत्रों के अनुसार, केस गैर-जमानती धाराओं में केस दर्ज हुआ है। बताया जा रहा है कि उनकी गिरफ्तारी के लिए पंजाब पुलिस दिल्ली स्थित उनके घर पहुंच गई है और कभी भी उनकी गिरफ्तारी हो सकती है। डॉ. संदीप पाठक 25 अप्रैल को राघव चड्ढा के साथ BJP) में शामिल हुए थे। उनके साथ आम आदमी पार्टी के कुल 11 में से 7 राज्यसभा सांसदों ने पार्टी छोड़ी थी और भाजपा का दामन थाम लिया था। खबर को हम लगातार अपडेट कर रहे हैं…



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें