Related Posts

राज्यसभा सांसदों को गद्दार कहने पर भाजपा का पलटवार:आप पर आरोप लगाए, अश्वनी बोले- दल बदलना गद्दारी है तो मान और कई कैबिनेट मंत्री भी गद्दार



सीएम भगवंत मान हर मुद्दे पर बयान दे रहे हैं, पर राघव चड्डा और अन्य नेताओं द्वारा आम आदमी पार्टी को सिद्धांतों से समझौता करने वाली और भ्रष्ट बताने पर उन्होंने चुप्पी साधी है। यह कहना है पंजाब भाजपा के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष अश्वनी शर्मा का। उन्होंने राज्यसभा सांसदों को गद्दार कहने पर आप पर पलटवार किया। अश्वनी शर्मा ने कहा कि जिन लोगों को गद्दार कहा जा रहा है वे अपनी उपलब्धियों के चलते जाने जाते हैं और उन्होंने पंजाब व पंजाबियों का नाम वैश्विक स्तर पर ऊंचा किया है। उन्होंने राजिंदर गुप्ता, अशोक कुमार मित्तल, हरभजन सिंह और विक्रमजीत सिंह साहनी के नामों का उल्लेख किया और उनके औद्योगिक, शैक्षिक, खेल व सामाजिक योगदान को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि अगर पार्टी बदलना गद्दारी है तो पार्टियां बदलने वाले सीएम मान भी गद्दार हैं। उनकी कैबिनेट में कई मंत्री भी गद्दार हैं। आप की टिकट पर दूसरी पार्टियों से आकर विधानसभा उप चुनाव लड़ने वाले हरदीप सिंह डिम्पी ढिल्लों, हरमीत सिंह संधू, इशांक कुमार, मोहिंदर भगत भी गद्दार हैं। आप के कई संस्थापक और वरिष्ठ नेताओं योगेंद्र यादव, प्रशांत भूषण, कुमार विश्वास, अलका लांबा ने पार्टी छोड़ते हुए जो केजरीवाल के नेतृत्व, आप की नीतियों और विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े किए, वह ही आज पार्टी छोड़ने राज्यसभा सांसदों ने उठाए, पर उनका जवाब नहीं मिला। शर्मा ने कहा कि आप को अपने ऊपर लगे आरोपों का जवाब देना चाहिए और पंजाब की जनता के सामने अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। इस दौरान प्रदेश सचिव संजीव खन्ना, कंवरवीर सिंह टोहरा और स्टेट मीडिया हेड विनीत जोशी भी मौजूद थे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें