spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

'राघव चड्ढा को हटाना केवल पद का बदलाव':आप में आंतरिक फूट की अटकलों पर प्रदेश प्रभारी ने किया डैमेज कंट्रोल




आम आदमी पार्टी (आप) में राज्यसभा उप नेता राघव चड्ढा को पद से हटाए जाने के बाद आंतरिक फूट की अटकलें तेज हो गई हैं। उनकी जगह सांसद विशाल मित्तल को यह जिम्मेदारी दी गई है। इस घटनाक्रम को लेकर पार्टी के भीतर और बाहर चर्चाओं का दौर जारी है। हालांकि, पार्टी नेता इस मामले को ‘डैमेज कंट्रोल’ की मुद्रा में देखते हुए बचाव कर रहे हैं। झालावाड़ दौरे पर आए आप पार्टी के राजस्थान प्रभारी अशोक भारद्वाज ने बताया कि यह केवल पद का बदलाव है। पार्टी में सतत प्रक्रिया बताया
भारद्वाज ने जोर देकर कहा कि यह शीर्ष नेतृत्व का निर्णय है और सभी को इसे स्वीकार करना चाहिए। उन्होंने इसे पार्टी में एक सतत प्रक्रिया बताया, जिससे यह संकेत मिलता है कि यह कोई असामान्य घटना नहीं है। राघव चड्ढा के अचानक पद से हटाए जाने को लेकर पार्टी के भीतर और राजनीतिक गलियारों में सवाल उठ रहे हैं। पार्टी नेताओं ने इसे शीर्ष नेतृत्व का फैसला बताते हुए आगे की चर्चाओं से बचने का प्रयास किया। राघव चड्ढा की देश में बढ़ती पब्लिसिटी
राज्यसभा में उप नेता राघव चड्डा ने हाल ही में आमजन से जुड़े छोटे-छोटे ऐसे मामले उठाने पर उनको देश भर में पसंद भी किया जा रहा है। मतलब कि पार्टी में उनका कद बढ़ रहा था, राघव चड्ढा को लगातार पब्लिसिटी मिल रही थी।
ऐसे में अचानक उनको हटाए जाने से अब राजनीतिक चर्चाएं जोरों पर है, लोगों का यहां तक कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल को शायद राघव चड्ढा की बढ़ती पब्लिसिटी कहीं उनके लिए भविष्य में परेशानी नहीं बन जाए इसलिए यह निर्णय किया गया है। आप पार्टी के प्रदेश प्रभारी का झालावाड़ दौरा संपन्न
आगामी नगर निकाय एवं पंचायत चुनावों के मद्देनज़र आम आदमी पार्टी, झालावाड़ की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वर्तमान वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवीन पालीवाल ने कहा कि हमे संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाना, कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद स्थापित करना तथा आगामी चुनावों के लिए ठोस रणनीति तैयार करना है। संगठन विस्तार पर हुआ मंथन
प्रदेश महासचिव कीर्ति पाठक ने संबोधित करते हुए संगठन विस्तार, चुनावी तैयारियों और जमीनी स्तर पर मजबूती के लिए हमे तैयारियां करनी होगी और आक्रामक रुख अपनाना होगा।
राजस्थान सह प्रभारी अशोक भारद्वाज ने आम आदमी पार्टी के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से अपील की है कि वे संगठन को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभाएं। प्रदेश सचिव मीना त्यागी ने बताया कि हम सभी को एकजुट होकर काम करना होगा। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक साथ खड़े होकर राष्ट्र ?गान किया। बैठक में कई कार्यकर्ता रहे मौजूद
जिला मीडिया प्रभारी मयंक शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष राजेंद्र श्रीवास्तव, जिला सचिव महावीर गौड़, श्याम सिंह सोलंकी, नारायण सिंह सोलंकी, द्वारकालाल मीणा, श्याम लाल गुर्जर, देवी सिंह गुर्जर, बद्रीलाल सेन, बनवारी पारीक, श्याम सिंह, पारस सुमन, नवीन निगम, चरण सिंह एडवोकेट, बहादुर सिंह, बालू सिंह, शालू गुर्जर रेखा सुमन, नारायण सिंह तीसाई, राहुल समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles