spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

रतिया में अभिभावकों ने बच्चों को स्कूल भेजना बंद किया:सरपंच ने भी अपनी बेटी को सरकारी स्कूल से हटाया; 147 बच्चों पर सिर्फ 3 टीचर




फतेहाबाद जिले में रतिया के गांव ब्राह्मणवाला स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों की भारी कमी के कारण शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है। स्थिति यह है कि अभिभावकों ने अपने बच्चों को स्कूल भेजना बंद कर दिया है। गांव के सरपंच ने भी अपनी बेटी को इसी स्कूल से हटा लिया है। विद्यालय में कुल 147 छात्र नामांकित हैं, लेकिन पढ़ाने के लिए केवल तीन शिक्षक ही उपलब्ध हैं। शिक्षकों की इस कमी से बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। कक्षाओं का संचालन ठीक से न हो पाने के कारण छात्रों की उपस्थिति में भी लगातार गिरावट आ रही है। ग्रामीण बोले- कई बार उठाई जा चुकी समस्या ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कई बार शिक्षा विभाग और प्रशासन के सामने यह समस्या उठाई है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार निजी स्कूलों की महंगी फीस नहीं भर सकते, जिससे उनके बच्चों का भविष्य अनिश्चित बना हुआ है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही शिक्षकों की नियुक्ति नहीं की गई, तो और भी अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल भेजना बंद कर देंगे। विभागीय अधिकारियों को सूचित किया गया : हेडमास्टर स्कूल के हेडमास्टर गुरदीप सिंह ने जानकारी दी कि उन्होंने विभाग को शिक्षकों की कमी के बारे में सूचित कर दिया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही अतिरिक्त स्टाफ की नियुक्ति की जाएगी। बिना पढ़ाई किए लौट जाते हैं : छात्रा दर्पण कौर पांचवीं कक्षा की छात्रा दर्पण कौर ने बताया कि वे सुबह स्कूल आते हैं और शाम को बिना पढ़ाई के लौट जाते हैं, क्योंकि उन्हें पढ़ाने के लिए कोई शिक्षक नहीं है। उन्होंने इस बार फेल होने का डर भी जताया। छात्रों ने प्रशासन से शिक्षकों की कमी जल्द पूरी करने की मांग की है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles