अबोहर में लिव-इन पार्टनर महिला को युवक ने छोड़ दिया। इसके बाद महिला अपने साथियों के साथ आई, और गाड़ी से उतरते ही उसके भाई ने युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उसे बचाने के लिए उसका जीजा आया, तो उन्होंने से भी पीट दिया। इसके बाद युवक को बोलेरो गाड़ी में डालकर उसे हरियाणा के डबवाली ले गए। इसके बाद जीजा थाने पहुंचा, तो अबोहर पुलिस युवक को ढूंढने के लिए रात में ही डबवाली पहुंची और युवक को ढूंढ लिया। पुलिस ने मौके से उसकी लिव-इन पार्टनर महिला और उसकी भाभी को गिरफ्तार कर लिया, जिसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसे पुलिस को दो दिन का रिमांड मिला है। युवक का अपनी पत्नी के साथ तलाक का केस चल रहा है, जबकि उसकी लिव-इन पार्टनर भी तलाकशुदा थी। विवाद के बाद पत्नी छोड़कर गई जानकारी के अनुसार, सुरेंद्र की शादी साल 2009 में हुई थी। इसके बाद कुछ दिन तक उसका रिश्ता ठीक चला, लेकिन फिर उसकी पत्नी के साथ विवाद होने लगा तो पत्नी उसे छोड़कर अबोहर में रहने लगी। युवक की बहन का भी घर अबोहर में ही है। पत्नी के चले जाने के बाद दोनों का तलाक का केस कोर्ट में चला गया, जो अभी चल रहा है। इसी बीच युवक डबवाली में एक तलाकशुदा महिला के संपर्क में आया। 3 साल लिव-इन में रहा युवक पुलिस अनुसार, करीब 3 साल तक वह उसके साथ रहा। लेकिन फिर उसको छोड़ दिया। डबवाली से अपनी बहन के घर अबोहर आ गया। 25 अप्रैल को उसे जीजा ने कुछ सामान लेने के लिए दुकान पर भेजा। इसी बीच एक बोलेरो गाड़ी आई, जिसमें उसकी लिव-इन पार्टनर महिला अपने भाई, भाभी समेत कुल 6 लोगों के साथ आई। दुकान के पास बोलेरो रुकते ही उसमें लिव-इन पार्टनर का भाई निकला और युवक को पीटने लगा। बोलेरो में डालकर डबवाली ले गए पुलिस के अनुसार, इसके कुछ देर बाद युवक का जीजा भी वहां पर पहुंचा, तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। इसके बाद युवक को लिव-इन पार्टनर अपने साथियों के साथ मिलकर बोलेरो में डाला और उसे डबवाली ले गई। इसके बाद युवक के जीजा ने पुलिस को शिकायत दी। जिसके बाद अबोहर पुलिस युवक को ढूंढने के लिए रात में ही डबवाली पहुंची, वहां पर जांच करने के बाद पुलिस ने युवक को ढूंढ लिया और उसकी लिव-इन पार्टनर व उसकी भाभी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि अन्य आरोपी फरार हैं। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस थाना प्रभारी दविंदर सिंह ने बताया कि युवक के जीजा सुरेश की शिकायत पर पुलिस ने मंडी डबवाली के रविदास नगर निवासी प्रेमचंद उर्फ विक्की, सन्नी, मोनिका उर्फ सोनिका, पायल और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 140(3), 115(2), 191(3) और 190 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में नामजद आरोपी मोनिका उर्फ सोनिका और पायल को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं।
Source link
