![]()
यमुनानगर में आज भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) द्वारा अमेरिका के साथ प्रस्तावित ट्रेड डील के विरोध में प्रदर्शन किया जाएगा। संगठन के जिला अध्यक्ष संजू गुंदियाना के आह्वान पर किसान जगाधरी अनाज मंडी में एकत्रित होंगे। इसके बाद किसान प्रदर्शन करते हुए डीसी कार्यालय तक मार्च निकालेंगे और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपेंगे। किसान नेताओं का कहना है कि प्रस्तावित ट्रेड डील के तहत अमेरिका से गेहूं, मक्का और डेयरी उत्पादों सहित अन्य कृषि वस्तुओं का आयात शून्य प्रतिशत टैक्स पर किया जा सकता है, जिससे देश के किसानों और मजदूरों पर गंभीर असर पड़ेगा। उनका आरोप है कि इससे किसानों की आजीविका पर संकट आ सकता है।
Source link
यमुनानगर में आज अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में प्रदर्शन:जगाधरी अनाज मंडी में जुटेंगे किसान, डीसी को राष्ट्रपति के नाम सौंपेंगे ज्ञापन







