Related Posts

मोहाली में ट्राॅले से टकराई बाइक, 2 युवक घायल:अंबाला-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर सड़क हादसा; कई घंटे ट्रैफिक रहा ब्लॉक




मोहाली जिले से गुजरने वाले अंबाला-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को एक भयंकर सड़क हादसा हुआ। इस दौरान सड़क पर खड़े खराब ट्रॉले में एक बाइक टकरा गई। बाइक ट्राले में घुस गई, जिसमें 2 युवक बुरी तरह घायल हो गए। राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को इंडस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। हालाकि ट्रक वाले ने किसी तरह सूचक आदि नहीं लगाया था। जिससे पता चल सके कि ट्रॉला खराब है। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अब 3 पॉइंट में जानिए कैसे हुआ हादसा 1. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मोटरसाइकिल तेज रफ्तार में थी। यह इंडस अस्पताल के सामने खड़े खराब ट्राले के पिछले हिस्से से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। 2. ट्राले के चालक ने बताया कि वह गुजरात से डेराबस्सी की ओर आ रहा था। इंडस अस्पताल के सामने उसके ट्राले में अचानक तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण उसने वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर दिया था। चालक के अनुसार, वह ट्राले की मरम्मत के लिए औजार लेने गया था, तभी यह दुर्घटना हुई। 3. हादसे की सूचना मिलते ही डेराबस्सी पुलिस और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने के बाद घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात बाधित रहा, जिसे बाद में पुलिस और एनएचएआई के कर्मियों ने सुचारु कराया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें