पंजाब में बठिंडा-बीकानेर नेशनल हाईवे पर बुधवार सुबह 7 बजे टेंपो ट्रैवलर सड़क पर खड़े ट्राला से टकरा गया। हादसे में 4 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सभी यात्री राजस्थान से अमरनाथ यात्रा पर जा रहे थे। घायलों को तत्काल बठिंडा के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। शवों को बठिंडा के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। सहारा जन सेवा संस्था के कार्यकर्ता संदीप सिंह ने बताया कि उनके कंट्रोल रूम को बठिंडा के डाबा जोर गांव, जोधपुर रोमाना और गुरुसर सानेवाला के बीच हुए हादसे की सूचना मिली थी। उन्होंने कहा कि ट्रैवलर में कुल 11 से 12 यात्री सवार थे। घायलों को एम्स में कराया भर्ती सिविल अस्पताल के इमरजेंसी डॉ. लवदीप सिंह ने बताया कि सहारा जन सेवा संस्था द्वारा लाए गए इस मामले में तीन लोगों की मौत सिविल अस्पताल में हुई है, जबकि एक मृतक को एम्स भेजा गया था। सभी घायल यात्रियों का इलाज एम्स अस्पताल में किया जा रहा है।
खबर को हम लगातार अपडेट कर रहे हैं…
Source link
अमरनाथ यात्रा पर जा रहे 4 यात्रियों की मौत:बठिंडा में ट्राला से टकराई टेंपो ट्रैवलर, 8 लोग गंभीर घायल
