Related Posts

छत पर सो रहे युवक के सिर में मारी गोली:बल्लभगढ़ की राजीव कॉलोनी की घटना, इलाज के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती




फरीदाबाद के बल्लभगढ़ क्षेत्र में देर रात एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। राजीव कॉलोनी में अपने घर की छत पर सो रहे युवक को अज्ञात हमलावर ने गोली मार दी। गोली सिर में लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। छच पर सौ रहा था युवक जानकारी के अनुसार घायल युवक की पहचान विपिन के रूप में हुई है, जो राजीव कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहता है। घटना के समय वह घर की छत पर सो रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उस पर फायरिंग कर दी। सफदरजंग अस्पताल भर्ती गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। युवक खून से लथपथ पड़ा मिला, जिसके बाद उसे तत्काल बल्लभगढ़ के बादशाह खान सिविल अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल भेज दिया। पुलिस कर रही है मामले की जांच वारदात की सूचना मिलते ही सेक्टर 58 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि हमलावर तक पहुंचा जा सके। फिलहाल हमले के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। वहीं, घायल युवक का इलाज सफदरजंग अस्पताल में जारी है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें