मोहाली जिला प्रशासन आज शुक्रवार रात को सिविल डिफेंस की मॉक ड्रिल करने जा रहा है। यह ड्रिल जिला प्रशासनिक कॉम्प्लेक्स, सेक्टर-76 और आसपास के इलाकों में होगी। डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि ड्रिल रात 8 बजे एयर रेड सायरन से शुरू होगी। यह सायरन करीब 2 मिनट तक अलग-अलग आवाज (ऊंची-नीची) में बजेगा। इसके बाद पूरे इलाके में ब्लैकआउट किया जाएगा। इस दौरान करीब 15 मिनट तक इमरजेंसी हालात जैसे हालात बनाकर अभ्यास किया जाएगा। इसमें लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाना, खाली कराना (इवैक्यूएशन), सर्च ऑपरेशन, रेस्क्यू, मेडिकल मदद और घायलों की देखभाल जैसी चीजों की प्रैक्टिस की जाएगी। घबराएं नहीं और केवल अनावश्यक लाइटें बंद रखें प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे इस दौरान घबराएं नहीं और केवल अनावश्यक लाइटें बंद रखें। अस्पताल, पुलिस, अग्निशमन विभाग और अन्य आवश्यक सेवाएं सामान्य रूप से कार्य करती रहेंगी। मॉक ड्रिल के समापन पर ऑल क्लियर सिग्नल के रूप में लगभग दो मिनट तक लगातार तेज सायरन बजाया जाएगा, जो अभ्यास समाप्त होने का संकेत होगा। इस दौरान आग बुझाने, खोज एवं बचाव कार्य, प्राथमिक चिकित्सा, घायलों की ढुलाई, ट्रैफिक नियंत्रण और भीड़ प्रबंधन जैसी गतिविधियों का अभ्यास किया जाएगा। यह एक नियमित सुरक्षा अभ्यास इस अभ्यास में एनसीसी कैडेट्स, सिविल डिफेंस कर्मी, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी और पुलिस बल सक्रिय रूप से भाग लेंगे। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह एक नियमित सुरक्षा अभ्यास है, जिसका उद्देश्य किसी भी आपात स्थिति में त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना है। ड्रिल खत्म होने पर फिर से 2 मिनट तक एक समान आवाज वाला सायरन बजेगा, जो इसके खत्म होने का संकेत होगा। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि घबराने की जरूरत नहीं है, यह सिर्फ तैयारी जांचने के लिए की जा रही मॉक ड्रिल है। साथ ही कहा गया है कि ड्रिल ऐसे तरीके से होगी कि आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर ज्यादा असर न पड़े।
Source link
