![]()
मंगलवार शाम मोहाली के चंडीगढ़-खरड़ फ्लाईओवर पर गिलको वैली के पास 3 वाहन आपस में टकरा गए। जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे के कारण फ्लाईओवर पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा और लंबा जाम लग गया। जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ से खरड़ की ओर जा रही एक ऑल्टो कार का फ्लाईओवर पर अचानक टायर फट गया। ड्राइवर ने गाड़ी को सड़क किनारे डिवाइडर के पास खड़ी कर दी और टायर बदलने का प्रयास कर रहा था। वह कार के पास ही मौजूद था। ऑल्टो से टक्कर के बाद पलटी स्विफ्ट कार प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उसी समय चंडीगढ़ की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक स्विफ्ट कार ऑल्टो के पीछे पहुंची। स्विफ्ट ड्राइवर ने सामने खड़ी ऑल्टो को देखकर बचाने की कोशिश की, लेकिन नियंत्रण खो बैठा। स्विफ्ट कार पीछे से ऑल्टो से जोरदार टक्कर के बाद पलट गई और सड़क पर कई फीट तक घिसटती चली गई। इस टक्कर के तुरंत बाद पीछे से आ रही एक किया कार भी स्विफ्ट से टकरा गई। देखते ही देखते तीनों वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गए और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के दौरान ऑल्टो कार के पास खड़ा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। अभी तक घायल की पहचान नहीं हो सकी थी। स्विफ्ट और किया कार में सवार लोगों को मामूली चोटें आईं। घायल का अस्पताल में चल रहा इलाज सूचना मिलते ही पीसीआर टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से घायल को सिविल अस्पताल खरड़ पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार, पर्याप्त दूरी न रखना और सड़क पर खड़े वाहन के प्रति लापरवाही को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Source link
मोहाली फ्लाईओवर पर 3 गाड़ियों की टक्कर:एक घायल, ऑल्टो का टायर फटा, पीछे से आई स्विफ्ट पलटी; फिर किया भी टकराई







