spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

मोहाली के रमनदीप ने टीवी एक्ट्रेस चार्ली से रचाई शादी:8 साल तक छिपा रहा रिश्ता, ‘कैसी ये यारियां’ फेम चार्ली बनीं दुल्हन




चंडीगढ़ के क्रिकेटर और KKR के ऑलराउंडर रमनदीप सिंह ने टीवी की चर्चित अभिनेत्री चार्ली चौहान के साथ शादी कर ली है। रमनदीप जहां क्रिकेट के मैदान पर पंजाब और KKR का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी पहचान बना चुके हैं, वहीं चार्ली ‘कैसी ये यारियां’, ‘बेस्ट फ्रेंड्स फॉरएवर’ और ‘ये है आशिकी 4’ जैसे टीवी शोज में काम कर चुकी हैं। दोनों ने करीब 8 साल तक अपने रिश्ते को निजी रखा और अब 7 अगस्त को परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में गुरुद्वारे में सिख रीति-रिवाज से शादी की। शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद दोनों की लव स्टोरी चर्चा में आ गई। दुल्हन चार्ली चौहान की अलग पहचान चार्ली चौहान टीवी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चेहरा हैं। उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता ‘कैसी ये यारियां’ में मुक्ति वर्धन के किरदार से मिली। इसके अलावा वह ‘बेस्ट फ्रेंड्स फॉरएवर’ में इला के किरदार में नजर आईं। चार्ली ने टीवी सीरियल्स के साथ रियलिटी शोज में भी काम किया है। वह MTV रोडीज 7 की कंटेस्टेंट रह चुकी हैं और ‘नच बलिए’ में भी हिस्सा ले चुकी हैं। अभिनय के अलावा चार्ली राइटिंग और लिरिक्स से भी जुड़ी रही हैं। यानी टीवी स्क्रीन पर एक्टिंग से लेकर रियलिटी शो और लेखन तक उन्होंने मनोरंजन जगत में अलग-अलग भूमिकाएं निभाई हैं। रमनदीप ने क्रिकेट में बनाई पहचान रमनदीप सिंह चंडीगढ़ के रहने वाले हैं और घरेलू क्रिकेट में पंजाब की ओर से खेलते हैं। ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर उन्होंने आईपीएल में अपनी जगह बनाई। वह 2024 में आईपीएल खिताब जीतने वाली KKR टीम का हिस्सा रहे। नवंबर 2024 में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 मैच से भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया। आईपीएल में अब तक उनके नाम 39 मैचों में 299 रन और 7 विकेट दर्ज हैं। 8 साल तक दुनिया से छिपाकर रखा रिश्ता शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए चार्ली ने बताया कि दोनों करीब 8 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों ने अपने रिश्ते को मीडिया और सोशल मीडिया की नजरों से दूर रखा। यही वजह रही कि शादी की घोषणा फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं रही। गुरुद्वारे में सादगी से हुई शादी शादी में चार्ली ने लाल-मैरून रंग का ट्रेडिशनल लहंगा और हैवी ज्वेलरी पहनी, जबकि रमनदीप क्रीम-गोल्डन शेरवानी और मैरून पगड़ी में नजर आए। समारोह में परिवार और बेहद करीबी दोस्तों को ही शामिल किया गया। समारोह में तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह, नमन धीर, अश्विनी कुमार और पंजाब के क्रिकेटर जस्सिंदर सिंह मौजूद रहे। वहीं शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा और वरुण चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया के जरिए नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दीं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles