spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

मोहाली के मास्टर प्लान में बड़ा बदलाव:मनौली की 54 एकड़ जमीन इंडस्ट्रियल-गोदाम क्षेत्र में शामिल, 30 दिन तक दे पाएंगे एतराज




पंजाब सरकार मोहाली के मास्टर प्लान में एक बड़ा बदलाव करने जा रही है। इसके मुताबिक अब मनौली गांव की 54 एकड़ जमीन को ‘इंस्टीट्यूशनल एरिया’ (संस्थागत क्षेत्र) से बदलकर ‘इंडस्ट्रियल और वेयरहाउस एरिया’ (औद्योगिक और वेयरहाउस क्षेत्र) के अधीन लाया जाएगा। इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। वहीं, प्रस्ताव पर आखिरी मोहर लगाने से पहले विभाग ने लोगों की राय जानने का फैसला लिया है। अगले 30 दिनों में लोग अपने सुझाव दे सकेंगे। इसके बाद सरकार आगे की प्रक्रिया शुरू करेगी। माना जा रहा है कि इस फैसले से इलाके के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। लोगों की लंबे समय से थी मांग मनौली गांव के लोगों ने सरकार के सामने यह बात रखी थी कि गांव में जो इलाका पढ़ाई-लिखाई या संस्थाओं के लिए तय किया गया है, वह चारों तरफ से फैक्ट्रियों और गोदामों से घिरा हुआ है। इस वजह से वहां कोई बड़ी संस्था या कॉलेज आदि सही तरीके से विकसित नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों की मांग है कि अगर इस जगह को भी इंडस्ट्रियल और वेयरहाउस एरिया में बदल दिया जाए, तो गांव के युवाओं को रोजगार मिलेगा और पूरे इलाके का विकास हो सकेगा। 54 एकड़ जमीन को लेकर ही विवाद था इस मांग के बाद जब टाउन प्लानिंग विभाग (DTP) ने जांच की, तो पता चला कि मनौली गांव का ज्यादातर हिस्सा पहले से ही इंडस्ट्रियल और वेयरहाउस गतिविधियों के लिए इस्तेमाल हो रहा है। सिर्फ 54 एकड़ जमीन ही इंस्टीट्यूशनल एरिया के लिए बची है। पास के सेक्टर-81 और सेक्टर-83 में पहले से ही IISER और ISB जैसे बड़े संस्थान मौजूद हैं। इसके अलावा आईटी सिटी (सेक्टर-82 अल्फा) और मोहाली के दूसरे सेक्टरों में भी यूनिवर्सिटी और अस्पतालों के लिए काफी जमीन दी जा चुकी है। इसलिए सरकार ने ग्रामीणों की बात मानते हुए इस 54 एकड़ जमीन को भी इंडस्ट्रियल और वेयरहाउस एरिया में बदलने का प्रस्ताव तैयार किया है। यहां डिस्प्ले होंगे नक्शे सरकार ने इस संबंध में जो नक्शा तैयार किया है, उसे PUDA की आधिकारिक वेबसाइट www.puda.gov.in पर अपलोड किया है। इसके अलावा छह प्रमुख दफ्तरों में भी इसे प्रदर्शित किया जाएगा। इनमें मुख्य प्रशासक, GMADA, डिप्टी कमिश्नर (DC) कार्यालय, मुख्य टाउन प्लानर, पुडा भवन, सेक्टर-62, वरिष्ठ टाउन प्लानर (STP), पुडा भवन तथा जिला टाउन प्लानर (DTP) का कार्यालय शामिल है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि सुझाव या आपत्तियां लिखित रूप में देनी होंगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles