spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

मोगा से नाबालिग को भगाने वाला युवक राजस्थान में अरेस्ट:शादी का दिया झांसा, पुलिस ने लड़की परिजनों को सौंपी; 3 दिन के रिमांड पर आरोपी




मोगा जिले की समालसर पुलिस ने एक नाबालिग 17 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले युवक को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लड़की को भी बरामद कर लिया है। यह मामला नाबालिग के पिता की शिकायत पर दर्ज किया गया था। उन्होंने पुलिस को बताया था कि उनकी बेटी घर से लापता हो गई थी और काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। बाद में उन्हें जानकारी मिली कि एक युवक उनकी बेटी को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर ले गया है। राजस्थान के सूरतगढ़ में छिपा था आरोपी थानेदार मनजीत सिंह इस मामले की जांच कर रहे थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार, जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी युवक नाबालिग के साथ सूरतगढ़, राजस्थान में छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सूरतगढ़ में दबिश दी और युवक व नाबालिग दोनों को पकड़ लिया। लड़की को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है, जबकि आरोपी युवक को अदालत में पेश कर तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles