spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

मोगा में 1 किलो हेरोइन सहित 2 तस्कर अरेस्ट:बिना नंबर का मोटरसाइकिल भी बरामद; पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लिया




मोगा पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। थाना कोटईसे खां पुलिस ने दो कथित नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक किलोग्राम हेरोइन और एक बिना नंबर मोटरसाइकिल बरामद की है। इस संबंध में गुरप्रीत सिंह एसपी (इन्वेस्टिगेशन) मोगा और डीएसपी धर्मकोट की निगरानी में थाना कोटईसे खां की प्रभारी इंस्पेक्टर सुनीता रानी व उनकी टीम इलाके में गश्त और चेकिंग अभियान चला रही थी। पुलिस को 10 जून 2026 को गश्त के दौरान एक विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली। मुखबिर ने बताया कि सोनी पुत्र किक्कर सिंह (निवासी पीर मोहम्मद, जिला फिरोजपुर) और करण पुत्र गुरप्रीत सिंह (निवासी वारिस वाला जट्टां, जिला फिरोजपुर) हेरोइन बेचने के उद्देश्य से कोटईसे खां स्थित दाना मंडी मोगा रोड पर ग्राहकों की प्रतीक्षा कर रहे हैं। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत छापेमारी की और दोनों आरोपियों को मौके से काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से एक किलोग्राम हेरोइन और एक बिना नंबर मोटरसाइकिल बरामद की गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा नंबर 127, दिनांक 10.06.2026, धारा 21, 61, 85 एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना कोटईसे खां में मामला दर्ज कर लिया है। दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि नशा तस्करी से जुड़े उनके नेटवर्क और अन्य साथियों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके। पुलिस का मानना है कि पूछताछ के दौरान और भी अहम खुलासे होने की संभावना है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles