मोगा जिले की थाना बाघा पुराना के अंतर्गत गांव नथोके निवासी बब्बू ने कुछ अज्ञात व्यक्तियों पर अपहरण कर बंधक बनाने और बेरहमी से मारपीट करने का आरोप लगाया है। गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में बब्बू ने बताया कि वह फरीदकोट में एक शराब ठेकेदार के लिए काम करता है। पिछली रात जब वह वापस लौट रहा था, तो गांव चंद बाजा स्थित शराब ठेके से एक युवक ने बीयर की पेटी खरीदी। बब्बू ने उसी युवक से लिफ्ट ली और दोनों बाघा पुराना की ओर जा रहे थे। पीड़ित के अनुसार, रास्ते में कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया। बब्बू ने आरोप लगाया कि शराब ठेकेदार के कर्मचारियों ने उसे जबरन अपने साथ ले जाकर बंधक बना लिया और बुरी तरह पीटा। शोर मचाने के जुटे लोग उसने मदद के लिए शोर मचाया, लेकिन आरोपियों ने उसे नहीं छोड़ा। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। बब्बू ने बताया कि वह उस व्यक्ति को जानता तक नहीं था, जिसके साथ वह लिफ्ट लेकर आ रहा था। पीड़ित के भाई अंग्रेज सिंह ने जानकारी दी कि घटना की सूचना 112 हेल्पलाइन नंबर पर भी दी गई थी, लेकिन समय पर कोई सहायता नहीं मिली। उन्होंने भी शराब ठेकेदार के कर्मचारियों पर अपने भाई के साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए प्रशासन से न्याय की मांग की है। इस संबंध में थाना प्रभारी जनक राज ने बताया कि पुलिस मामले को गंभीरता से ले रही है। पीड़ित के बयान दर्ज करने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि मामले से जुड़े सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जांच पूरी होने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Source link
मोगा में युवक को बंधक बनाकर पीटा:पीड़ित लिफ्ट लेकर घर लौट रहा था, रास्ते में उठा ले गए आरोपी
