Related Posts

पलवल एसटीएफ ने हथियार सप्लायर को पकड़ा:सवारी के इंतजार में खड़ा था; देसी राइफल और पिस्टल समेत 8 कारतूस बरामद




हरियाणा स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम ने पलवल में अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक देसी राइफल, एक देसी पिस्टल और आठ जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। एसटीएफ इंचार्ज अनिल छिल्लर ने बताया कि रात में गश्त के दौरान एसटीएफ टीम मर्रोली चौक पर मौजूद थी। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि मिलक गन्नीकी निवासी साहिल अवैध हथियारों की सप्लाई करने के लिए शोलाका-मर्रोली रोड स्थित खांबी मोड़ के पास बैग लेकर सवारी का इंतजार कर रहा है। सूचना पर STF ने की घेराबंदी सूचना के आधार पर एसटीएफ की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आरोपी की घेराबंदी की और उसे दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके बैग से एक देसी राइफल, एक देसी पिस्टल, छह कारतूस (8 एमएम) और दो कारतूस (7.65 एमएम) बरामद हुए। विभिन्न धाराओं के तहत केस आरोपी इन हथियारों का कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। मुंडकटी थाना पुलिस ने एसटीएफ की लिखित तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें