spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

मोगा में बाइक हटाने को कहा तो मारी दो गोली:रिटायर्ड बिजली कर्मी ने अस्पताल पहुंचने तक तोड़ा दम; गांव के युवक पर ही आरोप




मोगा जिले के दोधर शर्की गांव में गुरुवार शाम एक मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। मोटरसाइकिल साइड करने को लेकर हुए झगड़े में 65 वर्षीय सेवानिवृत्त बिजली बोर्ड कर्मचारी निर्मल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, निर्मल सिंह शाम करीब 4:30 बजे बाजार जा रहे थे। रास्ते में गांव का ही गुरप्रीत सिंह उर्फ गग्गी अपनी बुलेट मोटरसाइकिल सड़क के बीच में खड़ी किए हुए था। निर्मल सिंह ने जब गुरप्रीत से मोटरसाइकिल हटाने को कहा, तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई। पहले से नहीं थी कोई रंजिश, बस कहा सुनी में दागी दो गालियां आरोप है कि विवाद बढ़ने पर गुरप्रीत सिंह ने निर्मल सिंह पर दो गोलियां चला दीं और मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल निर्मल सिंह को परिजन तुरंत मोगा के सरकारी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। निर्मल सिंह अपने पीछे दो बेटे और दो बेटियां छोड़ गए हैं। मृतक के बेटे हरदीप सिंह ने बताया कि उनके पिता की किसी से कोई पुरानी दुश्मनी नहीं थी।

आरोपी 10 दिन पहले मनीला से लौटा था, एक स्कूल बस चालक से हो चुका था विवाद स्थानीय लोगों के अनुसार, आरोपी गुरप्रीत सिंह लगभग 10 दिन पहले ही मनीला से गांव लौटा था। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी उसका एक स्कूल बस चालक के साथ मोटरसाइकिल साइड करने को लेकर विवाद हो चुका है। उसके खिलाफ मारपीट और झगड़े के कई मामले पहले से दर्ज हैं। अस्पताल में पहुंचने से पहले हो चुकी थी मौत
मोगा के सरकारी अस्पताल के डॉक्टर एकमजीत सिंह ने बताया कि शाम के समय गोली लगने से घायल एक व्यक्ति को अस्पताल लाया गया था, लेकिन वह पहले ही दम तोड़ चुका था। मृतक की पहचान निर्मल सिंह निवासी गांव दोधर शर्की के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles